27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता पॉलिन क्रिकेट अकादमी रोमांचक मुकाबले में फेथ क्रिकेट क्लब से जीती

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता पॉलिन क्रिकेट अकादमी रोमांचक मुकाबले में फेथ क्रिकेट क्लब से जीती बाबूजी कैलाश सारंग स्मृति u15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज फेथ क्रिकेट अकादमी और पॉलिन क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला गया जिसमें टॉस पॉलिन क्रिकेट अकादमी के कप्तान वेदांत गुप्ता ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए जिसमे रिद्दय माहेश्वरी ने 14 चौके के सहायता से 80 गेंदों में शानदार 64 रन बनाए और लव दुबे ने 19 गेंदों पे 22 रन बनाए। फेथ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अथर्व ने 8 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए और श्रेयस जैन ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेथ क्रिकेट अकादमी की टीम रोमांचक मुकाबले में 151 रन पर ऑल आउट हो गई। फेथ की ओर से मलय ने 64 गेंदों पे 36 रन बनाए, कनिष्क ने 57 गेंदों पे 35 रन बनाए। अंश यादव(चैंग) ने 32 रन देकर 3 विकेट एवम धर्र्या ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। रिद्दाय माहेश्वरी को ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मन ऑफ द मैच का पुरस्कार मध्य प्रदेश की महिला टीम के सदस्य खुशी यादव ने पुरस्कृत किया।

Related posts

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022, म.प्र. 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ बना ओव्हर ऑल चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

ENG vs IND 1st Test : जानें टॉप 8 प्लेयरों का इंगलैंड में कैसा रहा है प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

चम्बल की घाटियों से उभरता सितारा यशवर्धन चौहान ए डब्ल्यू कनमडीकर ट्रॉफी 2021-22

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment