Pradesh Samwad
खेल

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : एस आर के टेक्नोलॉजी 11 ने अम्बिका एस्टर्डम को 3 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

आज खेले गए पहले सेमी-फाईनल मैच में एस आर के टेक्नोलॉजी 11 ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अम्बिका एम्सटर्डम ने अक्षय सैनी के नाबाद 72, अर्जुन रापरिया के 69, अवनीश के 68 और अमित यादव के नाबाद 65 रनों की उम्दा बल्लेबाजी के सहयोग से 40ओवर में 7 विकेट खोकर 308 बनाए।एस आर के टेक्नोलॉजी 11 की तरफ से अविनाश थापा ने 4 और अरविंद वर्मा ने 2 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी एस आर के टेक्नोलॉजी 11 ने 309 रनो का लक्ष्य का पीछा करते हुए केशव डबास के 94, अरविंद वर्मा के 62, आशीष के 37 रोहित शर्मा के 35 और शाश्वत के 30 रनों की बल्लेबाजी के सहयोग से 40ओवर में 7 विकेट खोकर 309 रन बना लिए और यह मैच 3 विकेट से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।अम्बिका एम्सटर्डम की तरफ से अमितः यादव ने 3 , अवनीश ने 1 विकेट लिया।
अरविंद वर्मा एस आर के टेक्नोलॉजी 11को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सुभाष माथुर चैयरमेन अम्पायरिंग कमिटी और श्री महाराज किशन ने पुरूस्कृत किया जबकि शिवनरेश आउटस्टैंडिंग प्लेयर का अवार्ड
अमित यादव अम्बिका एम्सटर्डम को दोहरे प्रदर्शन के लिए दिया गया उन्हें श्री बलदेव अरोरा श्री युधिष्ठिर सिंह ने पुरूस्कृत किया।

Related posts

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में इमरान खान

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल एम पी सी ए द्वारा मुफ्त क्रिकेट कोचिंग योजना

Pradesh Samwad Team

केएल राहुल करेंगे कप्तानी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ‘हिट मैन’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment