Pradesh Samwad
खेल

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट : रजनीगंधा अचीवर सेमीफाइनल में

45 वी अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में आज आसिफ मंसूरी की घातक गेंदबाजी की बदौलत रजनी गंधा अचीवर ने विद्या जैन अकादमी को 96 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।45वी लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रजनीगंधा अचीवर और विद्या जैन अकादमी के मध्य मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रजनी गंधा अचीवर की टीम 37 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमे पारस डोगरा ने 76, राजिंदर बिष्ट ने 29 रन बनाए। विद्या जैन अकादमी की टीम की तरफ से अरविंद वर्मा और शिवम शर्मा ने 3 3 विकेट लिए।जबाबी पारी खेलने उतरी विद्या जैन अकादमी की टीम 26.5 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवम शर्मा ने 26 रन बनाए।आसिफ मंसूरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 4 और शिवम सिंह ने 13 रन देकर 2 विकेट लिए। इस तरह रजनी गंधा अचीवर ने विद्या जैन अकादमी को 96 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
संजय ठाकर [एक्स ट्रेजर इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन] ने आसिफ मंसूरी को किमती मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
संक्षिप्त स्कोर : रजनी गंधा अचीवर 37 ओवर में 208 ऑलआउट । पारस डोगरा 76, राजिंदर बिष्ट 29 रन अरविंद वर्मा 3/11 शिवम शर्मा 3/30 विद्या जैन एकेडमी 26.5 ओवर में 112 रन ऑल आउट शिवम शर्मा 26 आसिफ मंसूरी 4/28 शिवम सिंह 2/13

Related posts

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment