30.2 C
Madhya Pradesh
October 7, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

42 लाख के सोने का बनाया पेस्ट, तस्कर ने फिर ऐसी जगह छुपाया कि सोच भी नहीं सकते!


तस्कर काफी जुगाड़ी होते हैं लेकिन होता यही है कि उनके जुगाड़ धरे के धरे रह जाते हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने सोमवार को इम्फाल एयरपोर्ट पर पेट में सोने का पेस्ट रखकर ले जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इस बंदे ने ऐसी जगह से शरीर में सोना डाला था कि आप सोच भी नहीं सकते। उसने अपने मलाशय में सोना छिपा लिया था।
पेस्ट बनाकर डाला था : इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इस व्यक्ति ने करीब 900 ग्राम सोने का पेस्ट बनाया और फिर उसे अपने मलाशय में छिपा लिया। इस सोने की कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बंदा इंफाल से दिल्ली जा रहा था। सोने की यह तस्करी दिल्ली में की जानी थी।
सिक्योरिटी को हो गया था शक : एयरपोर्ट सिक्योरिटी को उसकी हरकतों के कारण उसपर शक हुआ था। फिर उसे जांच के लिए ले जाया गया, वो काफी डरा हुआ भी था। उसके पास जो सामान था, उसमें तो कुछ नहीं मिला था। जब उसका एक्सरे करवाया गया, तो सारी बात सामने आई।
चार हिस्सों में बांटे थे पैकेट : एक्सरे में जांचकर्ताओं ने जो दिखा वो शॉक्ड करने वाला था। उसने मलाशय में करीब नौ सौ आठ ग्राम सोना डाला था। उसने इसका पेस्ट बनाकर फिर उसे चार हिस्से में बांटकर उसके पैकेट बनाए। इसके बाद उसने इसे मलाशय में छिपा लिया। बाद में उसने बताया कि काफी मुश्किल से उसने नीचे के रास्ते अपने मलाशय में सोने का पेस्ट डाला था।
पकड़े गए शख्स का नाम मोहम्मद शरीफ है। वो केरल के कोझिकोड का रहने वाला है। बता दें कि इंफाल में बीते कुछ टाइम पहले एक अज्ञात वाहन से करीब 43 किलो सोना पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस शरीफ के जरिये पूरे गिरोह तक पहुंचने की तैयारी में है।

Related posts

तुर्की में पैदा हुआ अजीब सा दिखने वाला मेमना

Pradesh Samwad Team

सूप के लिए काटा था सांप का सिर, लेकिन 20 मिनट बाद उसने शेफ की जान ले ली!

Pradesh Samwad Team

जंगली सूअर ने तोड़ दिया लोहे का दरवाजा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment