Pradesh Samwad
खेल

350वें T20 में चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार


चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 350वां टी-20 मैच रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ रहा। फैंस को उम्मीद थी कि जब टीम 35 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी है तो वह धोनी को फिनिशर की भूमिका में देखेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। माही 28 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही चेन्नई की रही सही उम्मीद भी टूट गई। चेन्नई को 54 रनों से हार झेलनी पड़ी और यह टीम की हैट्रिक हार भी है।
उनकी इस पारी को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह वही धोनी हैं, जो कभीदुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हुआ करते थे। खैर, धोनी का यह 350वां (इंटरनेशनल सहित) मैच रहा। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह दूसरे भारतीय क्रिकेट बने। उनसे अधिक मैच रोहित शर्मा ने ही खेले हैं। रोहित के नाम 372 टी-20 मैच हैं। तीसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं, जबकि इसके बाद दिनेश कार्तिक और विराट कोहली का नंबर आता है।
भारत के लिए सबसे अधिक T20 मैच खेलने वाले बल्लेबाज (इंटरनेशनल सहित)
रोहित शर्मा: 372 मैच
एमएस धोनी: 350 मैच
सुरेश रैना: 336 मैच
दिनेश कार्तिक: 329 मैच
विराट कोहली: 328 मैच
कायरन पोलार्ड के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड : वैसे, ओवरऑल सबसे अधिक T20 मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायरन पोलार्ड के नाम है। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर ने अपने करियर में 583 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में ड्वेन ब्रावो 525 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 472 मैच खेले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर क्रिस गेल हैं। उन्होंने 463 मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ऐसा रहा मैच का रोमांच : मैच की बात करें तो लियाम लिविंगस्टोन (60) और शिखर धवन (33) की शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 181 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 126 रनों तक पहुंच सकी। उसके लिए सबसे अधिक शिवम दुबे ने 57 रन की पारी खेली।

Related posts

एवीजीसी एक्सआर एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश का विधिवत गठन ‌

Pradesh Samwad Team

हैदराबाद ने रोका गुजरात का विजय रथ

Pradesh Samwad Team

‘विराट को कहा था न छोड़ें टी-20 की कप्तानी…’ अब मुख्य चयनकर्ता के बयान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment