Pradesh Samwad
खेल

‘विराट को कहा था न छोड़ें टी-20 की कप्तानी…’ अब मुख्य चयनकर्ता के बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि बीसीसीआई ने विराट कोहली से टी20 इंटरनैशनल की कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने कोहली से कहा था कि इस पर वर्ल्ड कप के बाद बात कर लेंगे। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से एक महीना पहले टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।
कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की रवानगी होने से पहले कहा था कि बोर्ड ने उन्हें टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के लिए मना नहीं किया था। लेकिन चेतन शर्मा इस बात से हैरान नजर आए और उन्होंने कहा कि उन्होंने विराट से कहा था कि इस बात पर टी20 वर्ल्ड कप के बाद फैसला लिया जा सकता है।
ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चेतन शर्मा ने कहा, ‘सभी चयनकर्ताओं को लगा कि कोहली के इस फैसले का असर वर्ल्ड कप पर होगा। हमने विराट से कहा कि इस पर वर्ल्ड कप के बाद बात करेंगे। कोहली राष्ट्रीय धरोधर हैं। हम उनकी बहुत इज्जत करते हैं। आखिर में, हम सब यही चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट का फायदा होगा।’
कोहली राष्ट्रीय धरोधर हैं। हम उनकी बहुत इज्जत करते हैं। आखिर में, हम सब यही चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट का फायदा होगा।
चेतन शर्मा ने कहा, ‘यह सिलेक्टर्स के लिए एक मुश्किल फैसला था। लेकिन सिलेक्टर्स को मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं। आपको कई बार प्लेइंग इलेवन चुनते हुए भी बहुत मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं। मुझे पता है कि विराट एक बहुत अहम खिलाड़ी हैं और आने वाले वर्षों में भी वह टीम के अहम खिलाड़ी रहेंगे। कोहली ने जब मीटिंग में यह ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों ने कोहली से अपने फैसले पर विचार करने को कहा। हमने उन्हें कहा था कि इस मुद्दे पर वर्ल्ड कप के बाद बात कर सकते हैं। हमें लगता था कि इसका असर वर्ल्ड कप पर पड़ेगा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब कोहली ने यह कहा कि वह टी20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं तब हमारी इस बारे में कोई बात नहीं हुई थी कि वाइट बॉल के लिए दो अलग कप्तान नहीं होंगे। हम उस समय माहौल को ठंडा करना चाहते थे क्योंकि टी20 वर्ल्ड बस शुरू ही होने वाला था।’

Related posts

आलोक रंजन के शानदार खेल की बदौलत ग्रेटर लायंस की इंडिया पावर ट्रॉफी में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

कोचिंग के बाद कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी को तैयार रवि शास्त्री, इस टेस्ट में माइक संभाले आएंगे नजर!

Pradesh Samwad Team

3rd DEAF के एफ सी क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment