Pradesh Samwad
खेल

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022
म.प्र. के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण और 2 रजत और 1 कांस्य पदक

भोपाल की छोटी झील पर 10 से 13 मार्च, 2022 तक खेली जा रही 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप के पहले दिन म.प्र. के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अर्जित किए। मध्य प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल है। चैम्पियनशिप के अंतर्गत महिलाओं की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में म.प्र. की खिलाड़ी अंजली बशिष्ट, दीपा राजपूत, नीतू वर्मा और सरजू देवी की चौकड़ी ने स्वर्ण तथा 1000 मीटर की के-2 जूनियर वूमेन स्पर्धा में आस्था दांगी और निहारिका जायसवाल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह 1000 मीटर जूनियर वूमेन की सी-1 स्पर्धा में शिवानी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 1000 मीटर जूनियर मेन सी-2 स्पर्धा में नीरज वर्मा और देवेन्द्र सेन की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। चैम्पियनशिप के अंतर्गत 1000 मीटर की के-4 जूनियर वूमेन स्पर्धा में म.प्र. की खिलाड़ी आस्था दांगी, बिनीता चानू, निहारिका जायसवाल और स्नेहा की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। जूनियर वूमेन 1000 मीटर की सी-2 स्पर्धा में मासूमा यादव और सनातोम्बी चानू ने रजत पदक अर्जित किया। महिलाओं की 1000 मीटर के-4 स्पर्धा में सुषमा वर्मा, आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता और दीपाली की चौकड़ी ने रजत पदक जीता। जूनियर मेन की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में नीरज वर्मा, राज, रिषभ राठी और सुंदरम सूर्यवंशी की चौकड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया। म.प्र. की टीम में आज के पदक विजेता खिलाड़ियों में अकादमी की खिलाड़ी दीपा राजपूत, आस्था दांगी, निहारिका जायसवाल, शिवानी वर्मा, मासूमा यादव, सनातोम्बी चानू, नीरज वर्मा, देवेन्द्र सेन, सुषमा वर्मा, आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता, दीपाली और सुंदरम सूर्यवंशी शामिल है।

Related posts

नो बॉल विवाद: संजू सैमसन भी अड़े, बोले- वह फुल टॉस बॉल थी, आखिरी ओवर में हुआ भारी ड्रामा

Pradesh Samwad Team

सेंट माइकल समर लीग इण्टर हाऊस प्रतियोगिता : आयुष यादव के शानदार प्रदर्शन से ग्रीन हाउस विजयी

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : सहगल क्रिकेट क्लब ने विविधा सनराइज क्रिकेट क्लब को 34 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment