24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : रोमांचक मैच में उदय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने के जी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी को 4 रन से हराया

स्पोर्ट्स एज 15 जून 22 | स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज उदय गुप्ता क्रिकेट अकादमी और के जी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला गया जिसमें उदय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 210 रन बनाए। आर्यन अरोरा ने 88, हितेश बूरा ने 35, कनव गंभीर ने 28 और रमन शेरावत ने 27 नाबाद रन बनाए। पैडी यादव और हर्षित सेठी ने 3 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी के जी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी की टीम 38.1 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और यह मैच उदय गुप्ता क्रिकेट टीम ने 4 रन से जीत लिया। के जी कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी की तरफ से सलिल मल्होत्रा ने 43, पार्थ जैन ने 41, उज़ैर और गगन ने 36 36 रनो का योगदान दिया।वैभव और राघव ने 3 3 और हितेश ने 2 विकेट लिए। राघव को मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्रेक डांसिंग अकादमी के लिए वर्चुअल टेलेंट सर्च

Pradesh Samwad Team

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

नॉर्थ जोन की डेफ टीम से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की सौजन्य मुलाकात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment