Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : टेलीफंकन की आसान जीत

स्पोर्ट्स एज 14 जून 22|स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज टेलीफंकन क्रिकेट क्लब और यंग फ्रेंड्स क्लब के मध्य मैच खेला गया जिसमें टेलीफंकन क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग फ्रेंड्स क्लब 26.3 ओवर में 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इशदीप सिंह ने 24 और हरकीरत ने 16 रन बनाए। टेलीफंकन क्लब की तरफ से ब्रह्मजोत सिंह ने 1रन देकर 3 और तुषार ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी टेलीफंकन क्लब की टीम ने 14.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 71 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।शोभित सिंह ने नाबाद 29 और पीयूष मित्तल ने 27 रन बनाए। यंग फ्रेंड्स क्लब की तरफ से एकमात्र विकेट मयंक ने लिया। टेलीफंकन के तुषार को मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

13th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट टेलीफंकन क्रिकेट क्लब पेलीकन्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

एसजीएफआई के नाम पर हो रही अवैध वसूली एसजीएफआई के आला अधिकारियों की नाक के नीचे कुछ लोग कर रहे अवैध वसूली

Pradesh Samwad Team

रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान ने प्रथम इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment