Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी), सचिन भाटी के दोहरे प्रदर्शन से पायनियर क्रिकेट क्लब की आसान जीत

स्पोर्ट्स एज 10 जून 22 | स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अजमल खान क्रिकेट क्लब और पायनियर क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला गया जिसमें अजमल खान क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनें का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अजमल खान क्रिकेट क्लब की तरफ से युगल सैनी ने नाबाद 104 रन, आदित्य चौधरी ने 34 , यश भाटिया ने 24 और प्रिंस राणा ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। सचिन भाटी ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी पायनियर क्रिकेट क्लब ने 29.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 214 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया।
सचिन भाटी ने 147 और यश ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। प्रिंसे राणा को 1 विकेट मिला। सचिन भाटी को दोहरे प्रदर्शन के लिए मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग की अंडर 16 गर्ल्स क्रिकेट टीम घोषित श्रेया दीक्षित कप्तान

Pradesh Samwad Team

टीमों ने खर्च किए कितने पैसे और कितनी रकम है बाकी देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट,

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment