Pradesh Samwad
खेल

21 वी अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले में सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराकर मयंक क्रिकेट अकादमी फ़ाइनल में


फाइनल मुकाबला फेथ क्रिकेट क्लब और मयंक क्रिकेट अकादमी के मध्य कल प्रातः 9.30 से

आज खेले गए दूसरे सेमीफ़ाइनल मैच मैं मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी व सेंट माइकल अकादमी की टीमों के बीच खेला गया ,टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सेंट माइकल अकादमी ने 153/8 रन बनाए ,अरहम अकील ने 47 रन प्रणव राय 35 रन व परवेज़ उल्लाह ने 27 रन बनाए ,मयंक अकादमी की ओर से अरबाज़उड्डिन ,आदित्य ग़ौर व शोएब अख़्तर ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने 154/5 रन 18.3 ओवरों मैं बनाकर मैच को 5 विकेट से जीतकर फ़ाइनल मैं प्रवेश किया ,जहाँ फ़ाइनल मैं उसका मुक़ाबला फ़ेथ क्रिकेट क्लब से कल खेला जाएगा ,कप्तान अरबाज़उड्डिन ने नाबाद 68* आदित्य ग़ौर ने नाबाद 39* और विकास शर्मा ने 19 रन बनाए ,सेंट माइकल की ओर से सेहराब मलिक व सलमान खान ने क्रमशः 2-2 जबकि जामरान जावेद ने 1 विकेट प्राप्त किया ।
मैच मैं शानदार बल्लेबाज़ी के लिए अरबाज़उड्डिन को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार श्रीमान जोस चाको उप संचालक खेल विभाग ने प्रदान किया ,इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेटर श्री एम के भटनागर ,राजेंद्र राव ,समद खान ,गुफ़रान नौशाद अहमद आदि उपस्थित थे ।
आज श्री जोस चाको उप संचालक खेल विभाग को शासकीय सेवा मैं लगभग 38 वर्ष तक लगातार कार्य करने पर सम्मानित किया गया ।

Related posts

रमीज राजा की बेबसी का ये वीडियो आपने देखा क्या ! बोले- ICC के भरोसे पाकिस्तान और BCCI के भरोसे ICC

Pradesh Samwad Team

रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान ने प्रथम इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

टी, टी, नगर स्टेडियम में शुरू हुई बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment