Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

21 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, दो-तीन दिनों तक जारी रहेंगी बौछारें


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के 21 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल, धार और नरसिंहपुर जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक) हो सकती है।
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित राज्य के 10 संभागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि अलर्ट शुक्रवार सुबह तक के लिए जारी किया गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कम से कम आठ जिलों में भारी बारिश (64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिमी) हुई। पूर्वी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश (123 मिमी) दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में इस महीने में दूसरी बार बारिश का दौर चल रहा है। पहली बार प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर व चंबल संभाग में बारिश से तबाही मची थी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई थी। साहा ने कहा कि मॉनसून अब ग्वालियर और सीधी से गुजर रहा है जिससे नमी आ रही है और बारिश हो रही है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

Related posts

Black Friday nei casinò online 2024: come trasformare i mega‑bonus in vantaggi fedeltà a lungo termine

7 Winning First‑Date Ideas for Casual Holiday Dating at Katrinafinder.Us

Le club des bonus à sept chiffres : comment les programmes de fidélité transforment les gros joueurs en VIP de Noël

Leave a Comment