Pradesh Samwad
खेल

18 साल का युवा फुटबॉलर पहनेगा मेसी की जर्सी, बार्सिलोना ने नहीं किया नंबर-10 को रिटायर

रेकॉर्ड छह बार बैलोन डी’ओर अवॉर्ड जीतने वाले इस 34 वर्षीय स्ट्राइकर ने अपने पीछे एक विरासत छोड़ी है। उनकी 10 नंबर की जर्सी भी इसी में से एक है। लंबे समय से हर कोई यही जानना चाह रहा था कि मेसी की यह जर्सी अब किसे मिलेगी। सवाल से अप पर्दा उठ चुका है।
अंसु फाती पहनेंगे मेसी की जर्सी : दिग्गज मेसी की 10 नंबर की जर्सी एक युवा खिलाड़ी अंसु फाती पहनेंगे। ऐसी भी चर्चा थी कि बार्सिलोना इस नंबर को हमेशा-हमेशा के लिए रिटायर कर देगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। 18 साल के अंसु फाती के लिए यह किसी सम्मान से कम नहीं है। अपने दौर के सबसे तेज और टैलेंटेड खिलाड़ी अंसु फाती ने ला लीगा 2020-21 सीजन के सात मैच में चार गोल किए थे।
यूएफा चैंपियंस लीग के तीन मुकाबलों में उनके नाम एक गोल है। अंसु फाती को बार्सिलोना का अगला स्टार माना जाता है। पिछले सीजन के ज्यादातर मुकाबलों में वह घुटने की इंजरी के कारण बाहर रहे थे। घायल होने के चलते करीब नौ माह फुटबॉल नहीं खेलने वाला यह युवा सितारा अब वापसी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Related posts

आईपीएल के आखिरी दो मैच एक ही समय आयोजित होंगे, नई टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को

Pradesh Samwad Team

अंडर 16 गर्ल्स अंतर संभागीय क्रिकेट

Pradesh Samwad Team

30 december

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment