Pradesh Samwad
खेल

ऑप्टिकल्स क्लब सिवनी ने विद्या भूमि क्लब छिंदवाड़ा को 298 रनों से पराजित कर अपना मैच जीता

जबलपुर प्रीमियर लीग के चौथे वर्ष के आयोजन में जो कि एम.एच. क्लब जबलपुर के तत्वावधान में संचातलित किया जा रहा है।दिनांक 23/12/2021 को रानीताल मैदान व रेलवे मैदान में खेली जा रही जे.पी.एल.प्रतियोगिता में रानीताल मैदान में खेले गए मैच में चंदेल ऑप्टिकल्स क्लब सिवनी ने विद्या भूमि क्लब छिंदवाड़ा को 298 रनों से पराजित कर अपना मैच जीता,टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चंदेल ऑप्टिकल्स ने 45 ओवरों में 09 विकेट खोकर 354 रनों का विशाल स्कोर बनाया, साहिल कावड़े ने 194 रनों की शानदार पारी खेली जिसमे 136 गेंदों का सामना कर 17 चौके व 07 छक्के लगायें। वहीं प्रतीक चंदेल ने 78 रनों की पारी में 51 गेंदों का सामना किया तथा 09 चौके व 04 छक्के लगाए।
विद्या भूमि छिंदवाड़ा से पुष्कर विश्वकर्मा ने 03 विकेट व निखिल चौकसे ने भी 03 विकेट लिए।
जवाब में विद्याभूमि कई टीम 56 रनों पर धराशायी हो गई।तथा 298 रनों से मैच गवाया। पुष्कर विश्वकर्मा ने 20 रनों की पारी खेली।
चंदेल ऑप्टिकल्स से विकल्प ने 03 विकेट तथा हर्षित लखेरा व अभिषेक ने 02-02 वकत लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सब्सेंटर की कोच शशांक कोष्टा द्वारा चंदेल ऑप्टिकल्स के बल्लेबाज साहिल कावड़े(194) को दिया गया।मैच के अंपायर पवन सिंधिया,अमित यादव तथा स्कोरर शिवम ठाकुर रहे।
रेलवे स्टेडियम में खेले गए मैच में एम.पी.स्पोर्ट्स ने 111 रन बनाये,जिसमें वरुण तिवारी ने 36 रन तथा आरव शर्मा ने 13रनों की पारी खेली।
सर्कुलर क्लब छिंदवाड़ा ने 04 पर 113 रन बनाकर 06 विकेटों से मैच जीता।रुध्रेश पटेल ने 49रन तथा अर्पित ने 36 रनों की नाबाद पारी खेली।
एम.पी.स्पोर्ट्स से आरव ने 04 विकेट तथा अभिराज तिवारी ने 03 तथा जगतजोत ने 02 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच – ऑप्टिकल्स क्लब छिंदवाड़ा के अर्पित शर्मा को जे.डी.सी.ऐ. सचिव माननीय धर्मेन्द्र भाई पटेल द्वारा दिया गया।

कल रानीताल मैदान में चंदेल ऑप्टिकल्स बनाम सर्कुलर तथा रेलवे मैदान में मंगलायतन यूनिवर्सिटी बनाम विद्याभूमि क्लब के मध्य प्रातः 09 बजे से खेले जाएंगे।

Related posts

पैट कमिंस की इनस्विंग के आगे मार्क वुड ने टेके घुटने, हुए आऊट

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

मानव चोपड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट लारेंस की रोहतक रोड़ जीमखाना पर शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment