Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मैच में सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

आज का मैच सोनेट क्रिकेट क्लब और पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया । पूसा यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 39 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पूसा यंगस्टर्स की तरफ से रामबाबू महतो के 47, मयूर ने 40 और जितेंद्र शर्मा ने 26 रनों की पारी खेली । सोनेट की तरफ से अमन, कैरव, सनी और सुयश मिश्रा ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी सोनेट क्रिकेट क्लब ने 38.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाकर यह मैच 2 विकेट से जीत लिया और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।सोनेट की तरफ से अमन ने नाबाद 50, सनी ने नाबाद 39 रन बनाए जबकि आदित्य अग्रवाल ने 25 रन बनाए। पूसा यंगस्टर्स की तरफ से दीपांश बिष्ट और हिमान्शु ने 2 2विकेट लिए। सनी रावल को दोहरे प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें मोहन चतुर्वेदी चैयरमेन जूनियर सिलेक्शन कमिटी डीडीसीए और वीरेंद्र भटनागर ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

रोहित को टीम से निकाल दें क्या… पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़क गए विराट कोहली, पलटकर पूछा सवाल

Pradesh Samwad Team

विराट की RCB पर भारी पड़ी चेन्नई एक्सप्रेस, धांसू जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची CSK

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड से हार के बाद अब टीम इंडिया को करिश्माई प्रदर्शन ही दिला सकती है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है समीकरण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment