Pradesh Samwad
Uncategorized

प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी राजस्थान, धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स की हार के साथ विदाई

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 68वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोईन अली की 97 रन की पारी के बदौलत राजस्थान को 20 ओवरों में 151 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान ने इस लक्ष्य को 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स : पहले बल्लेबाजी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को रुतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में गायकवाड़ को 2 रन पर आउट कर चलता किया।
चेन्नई को मोईन अली का सहारा मिला। इंग्लैंड के ऑलराऊंडर ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को पावरप्ले में ही 75 रन तक पहुंचा दिया।
गायकवाड़ के आऊट होने के बाद ड्वेन कॉनवे भी अश्विन की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। कॉनवे ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए।
कॉनवे के आऊट होने के बाद जगदीशन क्रीज पर आए लेकिन वह एक रन बनाकर चलते बने। चेन्नई को रायुडू से उम्मीदें थी लेकिन वह तीन रन बनाकर युजी चहल का शिकार हो गए।
धोनी ने क्रीज पर जमने में कुछ समय लिया लेकिन वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। धोनी 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
मैकॉय ने 20वें ओवर में मोईन अली को आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। मोईन अली 93 रन बनाकर आउट हो गए। उनके पास शतक बनाने का अच्छा मौका था। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए।
राजस्थान रॉयल्स : लक्ष्य का पीछा करने आई राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को जोस बटलर के रूप में पहला झटका लगा। बटलर 2 रन बनाकर सिमरजीत सिंह का शिकार बने।
मिचेल सैंटनर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। सैमसन 15 रन बनाकर आउट हुए।
बल्लेबाजी के बाद मोईन अली ने गेंदबाजी में भी कमाल करके दिखाया। मोईन अली ने देवदत्त पडिक्कल को 3 रन पर आउट किया।
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक पूरा किया। लेकिन उसके बाद सोलंकी की गेंद पर मथीशा को कैच थमा बैठे। जायसवाल ने 59 रन बनाए।
शिमरोन हेटमायर महज 6 रन बनाकर प्रशांत सोलंकी की गेंद पर कॉनवे को कैच थमा बैठे।
अश्विन ने नाबाद 23 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।
प्लेइंग 11 : राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।
चेन्नई सुपरकिंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (w/c), मिशेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी।

Related posts

Spinbara Casino – Echtes Spielerlebnis mit exzellenten Gewinnchancen

Lolajack Gaming Gaming Site: The Ultimate Portal to Elite Digital Gambling Entertainment

SkyHills Casino: Je Ideale Plek voor Premium Online Gaming

Leave a Comment