33.8 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने चंद खन्ना क्रिकेट क्लब को 120 रन से हराया

आज का मैच टेलीफंकन क्रिकेट क्लब और चंद खन्ना क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया । चंद खन्ना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमे किंशुक ने 55, अमन ने 50 और यश ने 44 रनों का योगदान दिया। हर्षित ने 3 , आदित्य और मुकुल ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी चंद खन्ना क्रिकेट क्लब की टीम 27.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।भावेश में 36 और अर्जुन ने 11 रन बनाए। ब्रह्मजोत और सुभाष ने 3 3 विकेट लिए। इस तरह टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने यह मैच 120 रन से जीत लिया। किंशुक को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें श्री मोहन चतुर्वेदी चैयरमेन जूनियर सिलेक्शन कमिटी डीडीसीए ने पुरुस्कृत किया गया।

Related posts

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता : रिआन और डीजीपी इलेवन ने अपने अपने मैच जीते

Pradesh Samwad Team

लखनऊ को 18 रन से हराकर बैंगलोर का ‘जोश’ हाई, डु प्लेसिस के बाद हेजलवुड का धमाल

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment