Pradesh Samwad
खेल

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता : रिआन और डीजीपी इलेवन ने अपने अपने मैच जीते

स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता मैं :- (1)आज का पहला मैच डीजीपी इलेवन और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 विकेट खोकर 108 रन बनाए जिसमे जीतू ने 56 रन और धीरेंद्र ने 12 रन बनाए। डीजीपी इलेवन की ओर से आदर्श, मनोज और अंकुश ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी डीजीपी इलेवन की टीम ने 11.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 110 रन बना लिए और यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। डीजीपी इलेवन की तरफ से विपिन ने नाबाद 72 और के जी शर्मा ने नाबाद 18 रन बनाए। बरकतुल्लाह की तरफ से अखिलेश ने 2 विकेट लिए। विपिन को मेन ऑफ द मैच चुना गया। (2) दूसरा मैच रिआन वाटर और कैनियन के मध्य मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर रियान वॉटर ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैनियन की टीम 107/10 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। शैलेश ने 22 और दीपक ने 18 रन बनाए। रिआन की तरफ से दीपक मालवीय ने 3 और अभिषेक सिंह ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रिआन की टीम ने 14.5 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। रिआन की तरफ से अजितेश ने 31 और पीयूष ने 30 रन बनाए। कैनियन की तरफ से मुकेश उपाध्याय और प्रदीप ने 2-2 विकेट लिए। अजितेश को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जिमनास्टिक्स (मेंस) में भाग ले रहे

Pradesh Samwad Team

स्मिथ और कोच मार्क बाउचर फंसे

Pradesh Samwad Team

बालिका पहलवान दिया शाक्या “अनमोल” का अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में हुआ सम्मान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment