Pradesh Samwad
खेल

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप -2022 छठे दिन आंध्र प्रदेश ने 16 गोल से पंडुचेरी को हराया

भोपाल में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप के छटवें दिन पाँच मैच खेले गए। पहले मैच में चंडीगढ़ की टीम ने बिहार को 6-2 के अंतर से पराजित किया।दूसरे मैच में असम ने 8-0 से बंगाल पर आसान जीत दर्ज की । तीसरा मैच छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के बीच खेला गया ,जिसमें छत्तीसगढ़ ने 7-1 से जीत हासिल की। शाम को खेले गए पहले मैच में राजस्थान ने उत्तराखंड को 3-1 से और दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश ने 16 गोल कर पुदुच्चेरी के विरुद्ध जीत हासिल की । पुदुच्चेरी की लड़कियाँ कोई भी गोल नही कर सकी। गुरुवार को चार मैच खेले जाएँगे ।पहला मैच कर्नाटक और अंडमान एंड निकोबार,दूसरा तमिलनाडु और अरुणाचल के मध्य , तीसरा उत्तरप्रदेश और गुजरात तथा चौथा मैच दिल्ली और गोवा के बीच खेल जाएगा ।

Related posts

कैरियर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “मातृशक्ति आदर्श की प्रतिमूर्ति” पर कार्यक्रम आयोजित

Pradesh Samwad Team

खिलाड़ियों में मेसी और रोनाल्डो के साथ तेंदुलकर शीर्ष तीन में

Pradesh Samwad Team

भोपाल हाकी के गिरते स्तर पर पूर्व खेल संचालक और आई बी प्रमुख श्री यशोवर्धन आजाद का दर्द छलका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment