28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

हुआ ऐसा हादसा कि डॉक्टर भी देखकर डर गए, मकड़ी को भगा रही थी महिला


यह खबर है ऑस्ट्रेलिया से, होता यह है कि एक महिला के बेडरूम में मकड़ी आ जाती है। वो उसे निकालने की कोशिशें करती हैं लेकिन इसी दौरान होता है उसके साथ ऐसे ऐसा हादसा जिसे देखकर अस्पताल के डॉक्टर्स भी हैरान रह जाते हैं।
खतरनाक मकड़ियां देखकर इंसान का मन यही बोलता है कि उस्ताद काट ना जाए कहीं स्पाइडर मैन ना बन जाएं। एक महिला के सामने आ गई बड़ी सी मकड़ी, इसके बाद उसके साथ जो हुआ वो उसे अस्पताल तक ले गया। आखिर उस मकड़ी ने ऐसा क्या कर दिया कि महिला को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा? महिला के साथ हुआ ये कि जब वो इस मकड़ी को भगा रही थी तो उसका पैर 7 इंच लंबी हील पर रखा गया। यह पूरी हील ही उसके पैर में घुस गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।
छत पर थी मकड़ी : इस 25 वर्षीय महिला का नाम Alyssa Lambert है और वो सिडनी की रहने वाली हैं। जब उन्होंने 24 जनवरी की शाम को देखा कि उनके बेडरूम में एक Huntsman loitering मकड़ी है तो वो डर गई। यह मकड़ी उनकी सिलिंग पर थी। फिर वो इसे भगाने के लिए स्प्रे लेकर आई। बेड पर चढ़कर वो स्प्रे करने लगी। लेकिन इससे मकड़ी भाग नहीं रही थी।
उनकी ओर भागी मकड़ी : जब वो स्प्रे कर रही थी तो अचानक से मकड़ी उनकी ओर भाग पड़ी। वो डर गई और वो कूद गई। इसके बाद नीचे उनकी हील पड़ी थी। सीधे उनका पैर उस हील पर रखा गया। बॉडी का सारा वजन उस पैर पर आ गया, हील पैर के बीच में ही धंस गई। वो बताती हैं कि वो डर गई थी। उन्होंने अपने हाउसमेट को आवाज दी। उसने एंबुलैंस को बुलाया। जब उनकी हाउसमेट ने उनकी हालत देखी तो वो भी घबरा गई। हील पूरी पैर में धंस चुकी थी। उसने उसे निकालने से मना कर दिया।
बाद में ले जाया गया अस्पताल : फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जिसने भी उनका पैर देखा वो देखक डर गया। यहां तक कि डॉक्टर्स भी शॉक्ड थे। फिर उनका एक्स रे किया गया। इसमें पता चला कि 4.5cm लंबी हील उनके लेफ्ट पैर के अंदर घुस गई थी। बाद में उनके पैर की सर्जरी की गई और इसे निकाला गया। फिलहाल वो रिक्वर कर रही हैं और जल्द ही वो फिर से पहले की तरह से चल पाएंगी।

Related posts

7 बच्चों की मां को देखकर हर कोई खा गया धोखा, आपको भी नहीं होगा यकीन

Pradesh Samwad Team

-56 डिग्री तापमान में हुआ हिरण का ऐसा हाल

Pradesh Samwad Team

13 सेकेंड में कीड़े ने दिखाई बहादुरी, आग उगलती मशीन से लड़ने लग गया!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment