Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

हर महीने एक लाख युवाओं को रोजगार, महिला के नाम प्रापर्टी पर एक फीसदी स्टाम्प ड्यूटी, 15 अगस्त पर सीएम शिवराज की बड़ी बातें

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan News) ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड मैदान में ध्वजारोहण किया है। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली है। महिला पुलिस अफसर ने परेड का नेतृत्व किया है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले मां भारती के चरणों में नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि मां भारती का खून हमारी रगों में दौड़ रहा है। हमारे लिए एक देश धरती का टुकड़ा नहीं है, हमारी मां है। सीएम ने कहा कि हम जिएंगे इसके लिए और मरना पड़ा तो मरेंगे भी इसके लिए।
सीएम ने कहा कि एमपी की धरती से जुड़े चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई, रामप्रसाद बिस्मिल, टंटया भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, सआदत खां, रानी अवंतीबाई, कुंवर चैनिसंह, हिरदे शाह, राणा बख्तावर सिंह, ठाकुर रणमत सिंह और खाज्या नायक जैसे अनेकानेक सेनानियों ने देश की स्वाधिनता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्योछावर किया है।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्दशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने अपनों को खोया है, आज मैं प्रदेश की जनता को, फ्रंटलाइन वर्कर को, डॉक्टर्स को और सभी कोरोना वारियर्स को प्रणाम करता हूं। अभी भी कोरोना से निश्चिंत नहीं है, सावधानी रखनी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम रोज 75-80 हजार टेस्ट कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत के गौरवशाली इतिहास, वैभवशाली वर्तमान और शक्तिशाली भविष्य के निर्माण का उत्सव है। वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान हम चला रहे हैं, 3 करोड़ 75 लाख भाईयों-बहनों को पहला डोज लगाया जा चुका है। हमारा संकल्प दिसंबर तक सभी प्रदेशवासियों का टीकाकरण कराने का संकल्प है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम दवाई, ऑक्सीन, इलाज की युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी का यह 75वां वर्ष लोकतंत्र के महोत्सव का वर्ष है। सीएम ने कहा कि अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का वर्ष है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का वर्ष है, भारत की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का वर्ष है, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प की सिद्धि का वर्ष है। सीएम ने कहा कि बाढ़ में घरों और फसलों की बर्बादी हुई है। मैं पीड़ितों को आश्वस्त कर रहा हूं कि चिंता मत करना। इस संकट से सरकार आपको निकालकर ले जाएगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर एमपी बनाने के संकल्प को हमें पूरा करना है। हम सड़कों का जाल बिछा रहे हैं, एक जमाना था, जब पता ही नहीं चलता था कि सड़कों में गड्ढे हैं या गढ्ढों में सड़कें हैं। उन्होंने कहा कि 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर तक सिंचाई होती थी, हमारा लक्ष्य है, 2023 तक हम 65 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई करेंगे। विकास के लिए हमारे प्रयास लगातार जारी हैं। सीएम ने कहा कि ऊर्जा दक्षता हमारा संकल्प हैं, आप भी संकल्प न लें, हमें एक मिनट भी बिजली की फिजूल खर्ची नहीं करना है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऊर्जा दक्षता, सोलर एनर्जी पर तो हम जाएंगे ही, मैं आपसे अपील करता हूं कि एक पेड़ आप सालभर में जरूर लगाना। अंकुर अभियान हमने चलाया है, इसमें लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हमको जलवायु परिवर्तन के खतरों का भी हमें मुकाबला करना होगा। हम कृषि की अधोसंरचना विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

Related posts

Vitesse de paiement des meilleurs sites de jeux : quels casinos offrent les dépôts et retraits les plus rapides tout en vous gratifiant de tours gratuits

Les fêtes du jackpot : comment les casinos modernes transforment Noël en une saison de générosité pour les joueurs

Live‑Betting natalizio: la tecnologia dietro le scommesse in tempo reale e le promozioni più festive del 2024

Leave a Comment