Pradesh Samwad
मनोरंजन

नव्या नवेली नंदा ने सॉन्ग ‘जहां तेरी ये नजर है’ को दिया ट्विस्ट, नाना अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। वह अक्सर अपने से जुड़े फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म ‘कालिया’ (Kaalia) का पॉप्युलर सॉन्ग ‘जहां तेरी ये नजर है’ (Jahan Teri Yeh Nazar Hai) का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने गजब का ट्विस्ट दिया है।
अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फिल्म ‘कालिया’ का सॉन्ग ‘जहां तेरी ये नजर है’ दिख रहा है लेकिन श्रीलंका के पॉप्युलर सॉन्ग ‘मानिके मागे हिथे’ का ऑडियो बज रहा है। अमिताभ बच्चन ने वीडियो के साथ लिखा, ‘पार्ट 2… क्या किया… क्या हो गया!’
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, ‘लेकिन सच में अविश्वसनीय श्रीलंकाई गाने ‘मानिके मागे हिथे’ और घर में जीनियस नातिन नव्या नवेली नंदा द्वारा मेरी फिल्म ‘कालिया’ के गाने को एडिट किया गया… लेकिन ईमानदारी ‘मानिके मागे हिथे’ पूरी रात में लुप में बज रहा है… इसे सुनना बंद करना असंभव है।’
वर्क फ्रंट की बात करें अमिताभ बच्चन आखिरी बार डायरेक्टर सुजीत सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए थे। अब अमिताभ बच्चन की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘चेहरे’, ‘झुंड’, ‘मेडे’ और ‘गुडबाय’ जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे।

Related posts

दुनिया भर में प्रशंसकों ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, कहा- उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा

Pradesh Samwad Team

काइली जेनर का साढ़े तीन घंटे का मेकअप रूटीन

Pradesh Samwad Team

स्टाइलिश लुक में बेटी संग शाॅपिंग पर निकली ब्रेड पिट की एक्स वाइफ एंजेलिना जाॅली, मां संग चिपकी दिखीं 13 की VIVIENNE JOLIE-PITT

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment