33 C
Madhya Pradesh
April 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सारांश ट्रॉफी डे नाईट कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

डीजीपी एकादश को 55 रन से हराकर गोल्डन ग्रुप फाइनल में गोल्डन ग्रुप ने शनिवार को डीजीपी एकादश को 55 रन से हराकर सारांश ट्रॉफी इंटर कॉर्पोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले टीम जलविद्युत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। ओल्ड कैंपियन मैदान पर गोल्डन ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम के अंबर हसन (22 गेंद पर 41) और रिजवान (16 गेंद पर 36) नाबाद पारियां खेलीं। अरबाज कुरैशी ने 28 रन बनाए। डीजीपी एकादश के विपिन सुस्ते ने 38 रन देकर 2 विकेट झटके।
शिव व मुश्ताक को एक-एक सफलता मिली। जवाब में डीजीपी एकादश 17.3 ओवर में 122 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभम चौहान ने सर्वाधिक 28 व मंजीत ठाकुर ने 23 रन बनाए। गोल्डन ग्रुप के मधुर सेठ ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं रिजवान, अरबाज कुरैशी व उस्मान अली को दो-दो विकेट मिले। शुक्रवार रात खेले गए मैच में जल विद्युत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 19 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए तेजस्वी मिश्रा ने 24 गेंद पर 26, गौरव रजक ने 14 गेंद पर 16 और राहुल व विवेक परदेशी ने 13-13 रन का योगदान दिया। गोल्डन ग्रुप के गेंदबाज सलमान ने चार ओवर में 13 और उस्मान अली ने चार ओवर में 16 रन देकर 4-4 विकेट झटके। जवाब में गोल्डन ग्रुप ने 10.4 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। शम्मी ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 20 गेंद पर चार छक्के और 2 चौकों की मदद से 42 रन बनाए। उनके अलावा नितेश पालिया ने 18 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। जल विद्युत के निशेष, विवके व आशीष को एक-एक सफलता मिली।

Related posts

वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी अभिमन्यु चौहान दिल्ली डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए पहले स्थान पर रहे

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी वर्ल्ड कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में, गर्ल्स कैटेगरी से द संस्कार वैली एवं बॉयज कैटेगरी से आर्मी पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

Syed Mushtaq Ali Trophy: कर्नाटक के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 14 चौके-6 छक्के ठोक कूट डाला ताबड़तोड़ शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment