Pradesh Samwad
खेल

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता : रिचित चौहान के दोहरे प्रदर्शन ओर यमन की नाबाद अर्धशतकीय पारी से एन सी सी सी क्लब ने अकीरा क्लब को 3 विकेट से हराया।

भोपाल जेल बाग़ मेदान पर चल रही तीसरी स्मृति साद अंसारी वन डे प्रतियोगिताओं में दिन सौम्वार को एन सी सी सी ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फेस्ला किया । अकीरा क्लब की और से बल्लेबाजी करते हुए गोरव पाटीदार ने 80 गेंदें खेल कर पाँच चौकों की मदत से 41रन की पारी खेली व पियौष राज सक्सेना ने 20 गेंदों में तीन छक्के ओर तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए ओर दुर्गेश हटकर ने 32 गेंदों में एक छक्का ओर दो चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली
एन सी सी सी की और से गेंदबाजी में रिचित चौहान ने 7 ओवरों में 24 रन दे कर 3 विकेट लिये व अभिराज खरे ने 7 ओवरों मे 21 रन देकर 2 विकेट लिये ओर सचिन पाल अनेय ठाकुर ने एक एक विकेट लिया।अकीरा क्लब की टीम ने 35 ओवरों मे 9 विकेट खोकर 172 रन बनाए
173 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए एन सी सी सी क्लब ने यह मुक़ब्ला 32 ओवरों मे 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।उसकी ओर से बल्लेबाजी करते हुए यमन ने नाबाद 45 गेंदों में सात चौके ओर एक छक्का मारते हुए 58 रन बनाए व अभिराज खरे ने 38 गेंदों में पाँच चौकों की मदद से 36 रन बनाए ओर रिचित चौहान ने नाबाद 11रन की पारी खेली ।अकीरा क्लब की ओर से गेंदबाजी में पीयूष राज सक्सेना ने 7 ओवरों में 29 रन दे कर 3 विकेट लिये व द्रोण श्रीवास्तव ने 7 ओवरों मे एक मेडन डालते हुए 37 रन देकर 2 विकेट लिये ओर दुर्गेश हटकर ने 7 ओवरों में एक मेडन डालते हुए 37 रन दे कर 2 विकिट लिये।
रिचित चौहान के दोहरे प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच रहे।

Related posts

संचालनालय खेल और युवा कल्याण, म.प्र.तात्या टोपे राज्य खेल परिसर, 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग

Pradesh Samwad Team

हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने आल इंडिया कैप्टेन धर्मपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब जीता

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
} भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला } देव बरनाले का शानदार दोहरा शतक } तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इन्दौर संभाग ने 6 विकेट खोकर 477 रन बनाए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment