Pradesh Samwad
मनोरंजन

सलमान ने की शालीन की ऐसी-तैसी, बोले- मुझे शर्ट उतारने पर मजबूर मत करो


‘बिग बॉस 16’ का ‘शुक्रवार का वार’ एपिसोड काफी उथल-पुथल रहा। 14 अक्टूबर के एपिसोड में जहां सलमान खान ने शालीन भनोट और टीना दत्ता को लेकर सुम्बुल तौकीर की आंखें खोलीं, वहीं सुम्बुल के पिता भी शो में पहुंचे थे। उन्होंने तो शालीन और टीना को खूब फटकार लगाई ही, सलमान ने भी शालीन को नहीं बख्शा। ‘शुक्रवार का वार’ खत्म होते-होते शालीन भट्ट और टीना बाथरूम थे और बात कर रहे थे कि सब खराब हो गया। हमारी लग गई। अब मेकर्स ने आने वाले एपिसोड यानी ‘शनिवार का वार’ का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में सलमान एकदम भड़के अंदाज में नजर आ रहे हैं और वह शालीन की ऐसी-तैसी कर देते हैं।
15 अक्टूबर को आने वाले ‘शनिवार का वार’ (Bigg Boss 16 Shanivaar Ka Vaar) का जो प्रोमो रिलीज किया गया है, उसमें दिखाया गया है कि Shalin Bhatt और Tina Datta मिलकर सुम्बुल को समझाने की कोशिश करते हैं। टीना कहती हैं कि उन्होंने Sumbul Touqeer Khan के साथ कुछ भी गलत नहीं किया। शालीन ने भी समझाने की लाख कोशिश करते हैं। लेकिन सुम्बुल रोते हुए उन दोनों के सामने हाथ जोड़ती हैं और उनकी नजरों से दूर होने के लिए कहती हैं।

Related posts

बीच किनारे क्लो ब्रिज और एडम डेविन ने रचाई शादी, व्हाइट गाउन में BRIDE ने लूटी महफिल

Pradesh Samwad Team

धोखाधड़ी मामला: ‘मद्रास कैफे’ एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल हुईं गिरफ्तार,200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

Pradesh Samwad Team

अर्जुन कपूर ने शेयर किया आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ का मोशन पोस्टर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment