23.7 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ के लिए दूसरे विश्व युद्ध का विमान उड़ाना सीख रहे टॉम क्रूज


हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज कथित तौर पर ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ में डॉगफाइट ²श्यों के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के सैन्य विमान को उड़ाना सीख रहे हैं। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार 59 वर्षीय स्टार को यूके में कैम्ब्रिजशायर के डक्सफोर्ड एयरफील्ड में 1943 बोइंग स्टियरमैन मॉडल 75 उड़ाते हुए देखा गया है।
विमान को एक अन्य युद्धकालीन विमान के साथ पीछा करते हुए फिल्माया जाएगा।
स्टार ने ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ के लिए एजेंट एथन हंट के रूप में अपना काम पहले ही शुरू कर दिया है, लेकिन फिल्म 2023 में रिलीज नहीं होगी।
एक सूत्र ने द सन अखबार के विचित्र कॉलम को बताया कि टॉम ने इस साल की शुरूआत में ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ में एक प्रमुख स्टंट ²श्य के लिए बोइंग स्टियरमैन बाइप्लेन उड़ाना सीखना शुरू किया है।
सूत्र ने आगे कहा कि फिल्मांकन केवल ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ पर ही हुआ है, लेकिन टॉम ने खुद को एक ब्रेक नहीं दिया, और आगे काम शुरु कर दिया है।
क्रूज ‘टॉप गन मेवरिक’ में विमानों को उड़ाने के लिए भी तैयार है।

Related posts

KBC 13: वीरेंद्र सहवाग ने पाक पर फिर कसा तंज, बोले- ‘हम तो बाप हैं उनके’, सुनकर हंसी नहीं रोक सके अमिताभ- गांगुली

Pradesh Samwad Team

ईडी शीरन को उम्मीद है कि उनकी बेटी गायिका नहीं बनेगी

Pradesh Samwad Team

फिल्म ‘तारा’ ने जापान में टोक्यो फिल्म अवार्ड्स में पुरस्कार जीता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment