Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

सभी एसडीएम और तहसीलदार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर करें

कलेक्टर श्री Avinash Lavania IAS ने टी.एल बैठक में निर्देश दिए

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए है कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहना चाहिए, शहरी क्षेत्रों में कई जगह मार्केट लगाकर ठेले और दुकानों से मार्ग अवरूद्ध किया जा रहा है। राजस्व और नगर निगम संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाएं।

कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि भोपाल राजधानी क्षेत्र होने के कारण वीआईपी विजिट होता रहता है। बिना अनुमति सड़क के किनारे दुकानें नहीं लगाई जाए, नगर निगम अमले के साथ राजस्व अधिकारी भी अतिक्रमण और कब्जे वाली जगहों को खाली कराने के लिए लगातार भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि अपने क्षेत्रों में नगर निगम की चिन्हित जगह पर ही व्यवसाय और हाट -बाजार लगे। उक्त के अलावा अन्य स्थलों पर लगने वाले मार्केट को हटाया जाए।

कलेक्टर श्री लवानिया ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान यह भी देखे कि शासकीय भूमि पर कोई अतिक्रमण तो नहीं हो रहा है इसको संज्ञान में लेकर तुरंत हटाने की कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर श्री लवानिया ने राजस्व प्रकरण, सीएम हेल्पलाइन और टी.एल बैठक के प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि नामांतरण और सीमांकन के अविवादित प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए। सहायता राशि के प्रकरणों में तुरंत कार्यवाही कर आवेदकों को सहायता उपलब्ध कराए और इसकी सूचना भी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे।

कलेक्ट्रेट सभा गृह में संपन्न टी.एल बैठक में एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

Personifikuje Pera57 Kasino Obstaraný A Pověřený Cobra Casino Czechia Sign Up Today

L’ascesa dell’esports nel betting: come i casinò online stanno ridefinendo i livelli VIP

Les bonus festifs du secteur iGaming – Quand le Black Friday transforme les cadeaux de Noël

Leave a Comment