Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एशियन यूथ बॉक्सिंग चेम्पियनशिप में मप्र बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी अमन विष्ट ने देश को दिलाया कांस्य पदक

अमन ने की खेल संचालक से भेंट
मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सर अमन सिंह विष्ट ने दुबई में 21 से 31अगस्त 2021 तक आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया।
दुबई से भोपाल लौटे बॉक्सिंग खिलाड़ी अमन बिष्ट ने आज टी टी नगर स्टेडियम में संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन से भेंट की। खेल संचालक श्री जैन ने पुष्प गुच्छ से अमन बिष्ट का स्वागत करते हुए उन्हें दुबई में भारत का परचम फहराने के लिए शाबाशी और बधाई देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रोशनलाल भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि अमन बिष्ट मध्य प्रदेश के एक मात्र खिलाड़ी हैं जिनका एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 92 किलो भार वर्ग में भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन हुआ। पिछले दिनों सोनीपत में संपन्न राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर उनका एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। म प्र बॉक्सिंग अकादमी के चीफ कोच श्री रोशन लाल को 13 सदस्यीय भारतीय दल का कोच बनाया गया था।

Related posts

विधानसभा चुनावों से पहले मिल सकती है मेट्रो रेल की सौगात

Pradesh Samwad Team

Paris sportifs en ligne : les mythes de la saison estivale – ce que les bonus réels apportent aux fans de football, du Premier League à la Coupe du Monde

Noël et jeu responsable : Comment les casinos modernes transforment la fixation de limites en un vrai cadeau de sécurité

Leave a Comment