23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

संतोष ट्राफी प्रतियोगिता में सुयश कन्नौजिया करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

 राजस्थान में बुधवार एक दिसंबर, 2021 से होने जा रही संतोष ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता में सुयश कन्नौजिया जिला फुटबॉल संघ भोपाल की ओर से मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आजकल जहां ज्यादातर युवाओं का पसंदीदा खेल क्रिकेट है वहीं प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुयश कन्नौजिया ने फुटबॉल खेल में अपनी अलग पहचान बनाई और मात्र 15 वर्ष की उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर निवासी सुयश कन्नौजिया का मध्य प्रदेश फुटबाल टीम में चयन हुआ है।
इंडोनेशिया में भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा रहे सुयश अब तक सात बार राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिताओं तथा एक बार अंतराष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल में इंडिया जूनियर टीम का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी ने मात्र 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। सीहोर के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में सुयश कन्नौजिया मैदान पर मिड हाफ में पोजीशन संभालते हैं और एक बार फुटबॉल उसके पैरों में आ जाए तो प्रतिद्वंदी खिलाड़ी उनका खेल देखते ही रह जाते हैं।
सुयश कन्नौजिया ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता इंडोनेशिया,
राष्ट्रीय आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता बेंगलुरु, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता बिलासपुर, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता गोवा, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता शालीमार वेस्ट बंगाल तथा राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता कल्याणी वेस्ट बंगाल में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम में चयन होने पर सुयश कन्नौजिया को मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष जी के श्रीवास्तव, जिला फुटबॉल संघ के सचिव राकेश शर्मा, जिला खेल अधिकारी भोपाल जॉन्स चाको, हाशिम रॉय, आलोक खरे, अखिलेश शर्मा,आलोक मिश्रा, रिजवान रहमान, अमित भट्टाचार्य, अजीत गिल, हरविंदर सिंह, रफीक खान, शकील खान गौरव सिंह सहित अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Related posts

क्विंटन डि कॉक का ऐसा खतरनाक शॉट, मैदान पर गिर पड़े रोहित शर्मा, बाल-बाल बचे

Pradesh Samwad Team

जोन स्तचरीय इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता सम्पन्न दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2021 तक

Pradesh Samwad Team

टी20 विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, उनकी जगह लेगा यह तेज गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment