Pradesh Samwad
खेल

जोन स्तचरीय इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता सम्पन्न दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2021 तक

खेल और युवा कल्याण विभाग, भोपाल द्वारा हॉकी फीडर सेन्टरों के मध्य जोन स्तयरीय इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2021 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, भोपाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में भोपाल जोन अन्त र्गत्‍ भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, बैतूल एवं हरदा हॉकी फीडर सेंटर के लगभग 240 बालक/बालिका खिलाडियों ने भाग लिया। श्री जोस चाको, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, भोपाल द्वारा बताया गया कि आज प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन बालक वर्ग में होशंगाबाद व रायसेन जिले के मध्यर एवं बालिका वर्ग में रायसेन व बैतूल जिले के मध्या फाइनल मुकाबले खेले गये। प्रतियोगिता का समापन, कार्यक्रम के मुख्यर अतिथि श्री रामजी श्रीवास्तलव वरिष्ठय पुलिस अधीक्षक (मुख्यारलय) भोपाल द्वारा विजेता व उपविजेता खिलाडियों को ट्राफी प्रदान कर किया गया। माननीय मुख्यख अति‍थि महोदय ने अपने आशीष वचनों में खिलाडियों को संबोधित कर जीवन में खेलों के महत्वर को बताते हुये सदा स्वेस्थ रहने के साथ-साथ भविष्यर के लिये शुभकामनायें देते हुये विजेता व उपविजेता खिलाडियों को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी भोपाल श्री जोस चाको, जिला अधिकारी रायसेन श्री जलज चतुर्वेदी, जिला खेल अधिकारी होशंगाबाद सुश्री उमा पटेल, पूर्व इंडिया प्लेचयर मोहम्माद यूसुफ, श्री इम्तियाज उद्दीन, वरिष्ठल प्रशिक्षक व अन्य् जिलों से आये प्रशिक्षक व दल मेनेजर उपस्थित रहें। कार्यक्रम के संचालन सुश्री आरती, होशंगाबाद प्रशिक्षक द्वारा किया गया तथा अंत में आयोजन प्रभारी श्री जोस चाको, जिला खेल अधिकारी भोपाल ने आभार प्रदर्शन कर माननीय मुख्यर अतिथि को धन्यकवाद दिया । आज की प्रतियोगिता के परिणाम निम्नाोनुसार हैं:- फाइनल मुकाबला बालक वर्ग :- 1. बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला होशंगाबाद एवं रायसेन जिले के खिलाडियों के मध्यन खेला गया। दोनों ही टीमों के मध्यग काफी संघर्ष पूर्ण मुकाबला रहा तथा निर्धारित समयावधि में दोनों ही टीमों के खिलाडी एक भी गोल नहीं दाग सकें, मुकाबले को निर्णायक दौर तक पहॅूचाने के लिये पेनाल्टीो शूट आउट का सहारा लेना पड़ा जिसमें होशंगाबाद ने 3-1 गोल के अंतर से रायसेन को पराजित का विजेता ट्राफी पर अपना कब्जास जमाया। तथा रायसेन को उपविजेता ट्राफी से ही संतुष्ट होना पड़ा । फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग :- 2. बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला रायसेन व बैतूल जिले के मध्यज खेला गया। जिसमें रायसेन के खिलाडियों ने 3-0 गोल के अंतर से बैतूल को पराजित कर विजेता ट्राफी पर अपनी दावेदारी सुनिश्चित की तथा बैतूल उपविजेता रही।

Related posts

खेल गतिविधियां जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करती हैं

Pradesh Samwad Team

रायसेन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को BDCAके पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्री सुशील ठाकुर, ज्वाइंट सेक्रेट्री श्री संदीप डोंगर सिंह सहित श्री अनवर उस्मानी की उपस्थिति में हुई।
रायसेन खेल स्टेडियम में आगे की गतिविधियों को निरंतर संचालित करने और नई संभावनाओं की बारे में विस्तार से चर्चा भी हुई। इस दौरान श्री हकीमउद्दीन मंसूरी, श्री यावर सईद, श्री दीपक पण्डया भी मौजूद थे। Madhya Pradesh Cricket Association, MPCA

Pradesh Samwad Team

वर्ल्ड डीफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment