Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

शिवराज ने समझाया MAMA का नया अर्थ, बच्चे क्यों उन्हें मामा कहने लगे, यह भी बताया


खुद को भांजे-भांजियों का मामा बताने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मामा शब्द का नया मतलब बता दिया। शिवराज ने कहा कि बच्चे मुझे मामा कहते हैं तो मैं भाव-विह्वल हो जाता हूं। मामा का एक मतलब तो यह है कि जिसके दिल में दो मांओं का प्यार हो।
सिविल सर्विसेज परीक्षा, 2020 में चुने गए मध्य प्रदेश के युवाओं के सम्मान समारोह में बोलते हुए शिवराज ने कहा कि इसका एक और अर्थ भी है। M यानी Mentor (मार्गदर्शक), A यानी Available (उपलब्ध), M यानी Mobilizer(सुविधाएं जुटाने वाला), A यानी Affinity (आत्मीयता)।
शिवराज ने इस दौरान यह भी बताया कि बच्चे उन्हें मामा क्यों कहने लगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर अंत समय तक सरकार की ओर से सहायता प्रावधान किया तो बच्चे उन्हें प्यार से मामा पुकारने लगे।

Related posts

Pourquoi les tournois de machines à sous en ligne captivent davantage les joueurs que les autres formats ?

एमपी में दो शहरों के नाम बदले, नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा होशंगाबाद

Pradesh Samwad Team

राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी विधायक- ‘लगता नहीं आपमें हिंदू खून है’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment