Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एमपी में दो शहरों के नाम बदले, नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा होशंगाबाद

रेलवे स्टेशनों के बाद अब एमपी में शहरों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (madhya pradesh cm shivraj singh chouhan) ने प्रदेश के दो शहरों के नाम बदलने की घोषणा की है। होशंगाबाद शहर का नाम अब नर्मदापुरम (Hoshangabad known as narmadapuram) कर दिया गया है। नर्मदा जयंती के दिन से आधिकारिक रूप से इस शहर को नर्मदापुरम के नाम से पहचाना जाएगा। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई को अब माखन नगर (babai as makhan nagar) से पहचाना जाएगा।
दोनों शहरों के नाम बदलने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा की थी। पीएम मोदी ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद नाम बदलने के फैसले पर मुहर लगी है। शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। दरअसल, होशंगाबाद के नामकरण को लेकर लंबे समय से वहां के स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मांग कर रहे थे।
नाम बदलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मुझे तोड़ लेना वनमाली! उस पथ पर देना तुम फेंक मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जावें वीर अनेक’ के कालजयी रचयिता दादा माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम बदल कर ‘माखन नगर’ करने के आग्रह को केंद्र सरकार की तरफ से स्वीकृत कर लिया गया है। बाबई के नागरिकों के आग्रह को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मीय आभार।
चौहान ने कहा कि भारतीय काव्य के प्रख्यात छायावादी रचनाकार एवं विराट व्यक्तित्व दादा माखनलाल को नमन स्वरूप बाबई अब ‘माखन नगर’ के नाम से जाना जाएगा। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सम्मानित करने का यह एक विनम्र प्रयास है।
उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही होशंगाबाद जिले का नाम ‘नर्मदापुरम’ करने के आग्रह को भी केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है। नर्मदा जयंती के पावन अवसर से यह व्यवस्था लागू होगी। बाबई और होशंगाबाद के निवासियों सहित समूचे प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।

Related posts

Professionnel Et Escroquerie De Enragé Parler À Travers Son Chapeau Casino De Jeu Bonus . France Join the Action

मध्य प्रदेश में छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे

Pradesh Samwad Team

Nouvel An, Nouveaux Jeux : Guide VIP pour profiter des machines à sous et tables Live inspirées du cinéma et des séries

Leave a Comment