Pradesh Samwad
मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेटे पर ED में शिकायत, मरे हुए आदमी के नाम पर दिखाई जमीन!


बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेटे के खिलाफ ईडी में शिकायत दर्ज किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी और बेटे किसी मरे हुए व्यक्ति के नाम पर लिखी जमीन को अपने नाम पर दिखा रहे थे।
बॉलिवुड के ‘शॉटगन’ कहे जाने वाले दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और उनके बेटे कुश सिन्हा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक जमीन के मामले में की गई है जिसमें आरोप है कि शत्रुघ्न की पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर मृत आदमी के नाम का फायदा उठाते हुए उस जमीन को अपने नाम पर दिखाने की कोशिश की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और उनके बेटे कुश सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत हवेली तालुका के वगोली में एक 1 हेक्टेयर की संपत्ति के संबंध में है। जमीन के मालिक संदीप दबाधे हैं जिन्होंने यह शिकायत दर्ज कराई है।
मामला यह है कि संदीप दबाधे के पिता गोरखनाथ दबाधे ने जमीन के कागजात पूनम सिन्हा और कुश सिन्हा को 2002 में दिए थे। जब 2007 में गोरख का निधन हो गया तो पावर ऑफ अटॉर्नी गैरकानूनी हो गई। अब संदीप का कहना है कि वे और उनके भाई-बहन संपत्ति के मालिक हैं। उनका कहना है कि पिता की मौत के बाद वही संपत्ति के हकदार हैं।
इस बीच रिपोर्ट्स में पता चला है कि शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश ने इस जमीन को बेचने की कोशिश की है। जब उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तब इस बात का खुलासा हुआ कि जमीन के असली मालिक गोरखनाथ दभादे तो मर चुके हैं। आरोप है कि शत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली इस 60 हजार स्क्वेयर फीट की प्रॉपर्टी को 2004 से ही इस्तेमाल कर रही है।
जब जमीन पर विवाद बढ़ा तो दभादे फैमिली का आरोप है कि पुलिस ने बड़े नामों के देखते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में दभादे फैमिली ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया जिसके बाद सोमवार सुबह उनके पास एसीपी और डीसीपी की कॉल आई और शिकायत दर्ज की गई। उसके बाद संदीप दभादे ने इस संबंध में लेटर लिखकर ईडी को सूचित किया।

Related posts

‘पैरासाइट’ ऐक्ट्रेस Park So Dam को हुआ कैंसर

Pradesh Samwad Team

मिशेल ओबामा को चित्रित करना ‘भयानक’ अनुभव था : वियोला डेविस

Pradesh Samwad Team

नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने पोस्ट की पहली तस्वीर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment