Pradesh Samwad
खेल

विराट कोहली ने हार के बाद की पाकिस्तान की तारीफ, कहा उन्होंने हमें कोई मौका नहीं दिया

भारत को पहली बार वर्ल्ड कप में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। भारत को पाकिस्तान ने रविवार को दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद माना कि पाकिस्तान ने बेहतर खेल दिखाया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआती ओवरों में ही रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। भारतीय टीम ने 31 के स्कोर पर अपने चोटी के तीन बल्लेबाज खो दिए थे। विराट ने कहा, ‘पाकिस्तान ने गेंद से शानदार शुरुआत की। 20 रन के करीब अपने तीन विकेट खो देना कोई अच्छी शुरुआत नहीं कही जा सकती।’
भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के शुरुआती विकेट नहीं ले पाए। कोहली ने कहा, ‘हमें शुरुआत में जल्दी विकेट की जरूरत थी लेकिन उनके बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने हमें कोई मौका नहीं दिया।’
कोहली ने पिच के बारे में कहा, ‘यह विकेट शुरुआत में थोड़ा धीमा था और गेंद को विद द लाइन हिट करना आसान नहीं था। लेकिन 10 ओवर बाद यह यह थोड़ा आसान हो गया।’
भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे लेकिन पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए इसे हासिल कर लिए। कोहली ने माना कि यह स्कोर काफी नहीं था। उन्होंने कहा, ‘हमें 15-20 रन और चाहिए थे और इसके लिए हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। लेकिन पाकिस्तान की बोलिंग ने हमें इसकी इजाजत नहीं दी। उन्होंने हमें वे अतिरिक्त रन नहीं बनाने दिए।’
कोहली से जब पूछा गया कि क्या टीम कॉम्बिनेशन सही था या भारतीय टीम को इस मैच में एक अतिरिक्त स्लोअर बोलर को मौका देना चाहिए था। इस पर कोहली ने कहा, ‘हम इस पर चर्चा कर सकते हैं कि हमें एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका देना चाहिए।’
कोहली ने हालांकि कहा कि टीम को संयमित रहने की जरूरत है और साथ ही अपनी ताकत को समझना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैदान पर जिस तरह ओस पड़ रही थी अतिरिक्त स्पिनर भी अधिक कारगर नहीं होते। यह टूर्नमेंट का पहला मैच था न कि आखिरी।’

Related posts

अंतराष्ट्रीय इवेंट के लिए उसी विधा के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक की करें खोज – खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Pradesh Samwad Team

मप्र वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी की दो खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी

Pradesh Samwad Team

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment