Pradesh Samwad
खेल

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में दिनांक – 07 से 10/04/2022.तक इंदौर के जिमखाना मैदान में ग्रुप ‘अ’ में जबलपुर सम्भाग विरुद्ध इंदौर सम्भाग के मध्य प्रातः 7:00 बजे से खेले जा रहे मैच में दूसरे दिन 03 विकेट पर 209 रनों से आगे खेलते हुए इंदौर सम्भाग ने 100.3 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 429 रन बनाए तथा 304 रनों की बढ़त हासिल की इंदौर सम्भाग से अभिषेक भंडारी ने 113, कुलदीप गई 74, अभिषेक मावी 74, सारांश जैन 54, सागर सोलंकी ने 37 रनों की पारी खेली। जबलपुर सम्भाग से वंदित जोशी ने 146 रन देकर ‌ 05, मृदुल यादव तथा जफरूदीन अनवर ने 2-2 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जबलपुर सम्भाग ने दूसरी पारी में 03 विकेट गंवा कर 81रन बनाए वंदित जोशी 22तथा वरूण तिवारी 02 रनों पर खेल रहे हैं, अर्पित गौड़ 34 रन, इंदौर सम्भाग से सागर सोलंकी ने 02 तथा आकाश राजावत ने 01 विकेट लिया।

Related posts

IPL मीडिया राइट्स डील 44,075 करोड़ में डन, TV डिज्नी स्टार तो डिजिटल वायकॉम18 पर होगा प्रसारित

Pradesh Samwad Team

कॉलेज ग्रुप से सेक्ट ने करियर कॉलेज को 2 विकेट से हराया, कॉर्पोरेट ग्रुप से डॉक्टर रज्ज़ा होम क्लिनिक की जीत से शुरुआत

Pradesh Samwad Team

अंपायर मारियास इरासमस रचेंगे इतिहास, पहले वनडे में पूरा करेंगे शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment