28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

रोहन थोराट के दोहरे प्रदर्शन से एन सी सी सी ने रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी को हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज का मैच एन सी सी सी ओर रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया जिसमें रेलवे यूथ ने टॉस जीत कर एन सी सी सी को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया
एन सी सी सी ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खो कर 295 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमे रोहन थोराट ने 97 , गौरांग जेठवानी ने 79 पीयूष रामराख्यानी ने 43 रन बनाये। रेलवे की और से ओम ठाकुर ने 3 अंजेश पाल ने 2, सचिन और अनुराग ने 1-1 wkts लिए ।
जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी 46.4 ओवर में मात्र 123 रन बना कर आल आउट हो गयी। अनुराग यादव ने 35 और निखिल् कुशवाह ने 20 रन बनाये।
एन सी सी सी की और से रोहन थोराट, दिव्यांश औरअमन शुक्ला ने 2-2 विकेट लिये। दोहरे प्रदर्शन के लिए रोहन को
मेन ऑफ द मैच दिया गया।
एन सी सी सी ने यह मैच 172 रनों से जीत लिया।
कल अरेरा क्रिकेट अकादमी और उड़ान अकादमी के मध्य खेला जायेगा

Related posts

सुरेंद्र सिंह क्रिकेट कप में
पीयूष का शानदार खेल

Pradesh Samwad Team

लखनऊ ने जीता मैच, पंजाब को 20 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट
गोल्डन ईगल्स ने अजमल खान क्लब को 55 रन से हराया, रोनक वाघेला का दोहरा प्रदर्शन, चिराग राणा का पंजा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment