Pradesh Samwad
देश विदेश

राष्ट्रपति बाइडन ने दी श्रद्धांजलि, 19 स्टूडेंट और 2 टीचर की हुई थी मौत

टेक्सास एलिमेंटरी स्कूल गोलीबारी कांड (Texas School Shooting) में मारे गए 19 छात्रों और दो शिक्षकों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने भी हिस्सा लिया। गोलीबारी में अपनों को खोने वालों को सांत्वना देने के लिए बाइडन दूसरी बाद उवाल्दे गए थे। बाइडन 17 मई को न्यूयॉर्क के बफेलो गए थे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।
सुपरमार्केट में हुई नस्लीय हिंसा में 10 अश्वेत लोगों की हत्या की बाइडन ने आलोचना की। बाइडन ने घटना में मारे गए 21 लोगों के लिए रॉब एलिमेंटरी स्कूल के बाहर लगाए गए 21 सफेद क्रॉस पर श्रद्धांजलि दी। टेक्सास स्थित उवाल्दे के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी के बाद देशभर के स्कूल अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रहे हैं और आगंतुकों की संख्या सीमित कर दी है।
2012 में सैंडी हुक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले के बाद हुए इस हमले के मद्देनजर कई शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। टेक्सास के एल पासो में 2019 में एक बंदूकधारी ने नस्ली हमले में 23 लोगों की हत्या कर दी थी। इस क्षेत्र के स्कूलों में डर का माहौल है। एल पासो इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट में हमले की कई धमकी मिल चुकी है, जो बाद में फर्जी पाई गई।
पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन और अन्य दायित्वों से मुक्त कर गश्त के काम पर लगाया जा रहा है। स्कूलों में कैमरा सर्विलांस प्रणाली सुदृढ़ कर दी गई है। आगंतुकों के लिए स्कूलों में प्रवेश करने से पहले घंटी बजाने और पहचान पत्र दिखाने की व्यवस्था की गई है। उवाल्दे में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में 19 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत होने के बाद कनेक्टिकट, मिशिगन और न्यूयार्क समेत कई राज्यों में स्कूलों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

Related posts

अमेरिकी अस्पताल का हिस्सा बने भारतीय मूल के अमित कपूर, वैक्सीन और वायरस के एक्सपर्ट

Pradesh Samwad Team

भयंकर हिंसा के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का ऐलान : पद छोड़ने से इनकार, इस हफ्ते नया प्रधानमंत्री देने का वादा…

Pradesh Samwad Team

CM यादव, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को खड़ा करने वाले नेताओं का स्मरण किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment