24.4 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

पुतिन ने यूक्रेन पर बरसाया हिटलर वाला थर्माइट बम, शरीर पर गिरते ही पिघला देता है चमड़ी

रूस और यूक्रेन युद्ध अभी भी जारी है। रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले की तीव्रता बढ़ा दी है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आसमान से आग बरस रही है। दरअसल रूस की तरफ से यूक्रेन पर दागा गया ये एक बम है जिसे थर्माइट (Thermite) कहा जाता है। थर्माइट इतना खतरनाक है कि शरीर पर गिरते ही पूरे खाल और मांस को भेदते हुए हड्डियों तक पहुंच जाता है। इस बम का इस्तेमाल एक युद्ध अपराध है।
वीडियो में दिख रहा है कि आसमान से थर्माइट के छोटे-छोटे कण बरस रहे हैं। ये कण आसमान से जलते हुए गिरते हैं। देखने में ये नजारा बहुत सुंदर लगता है, लेकिन ये जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक भी है। कथित तौर पर थर्माइट को रूस ने 9M22S रॉकेट के जरिए ग्रॉड लॉन्चर से फायर किया है। यूक्रेन के कई पत्रकारों की ओर से ये वीडियो शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो डोनबास में नेशनल गार्ड यूनिट के एक सैनिक ने बनाया था।
क्या है थर्माइट बम : थर्माइट धातु के पाउडर और मेटल ऑक्साइड का मिश्रण है। इस मिश्रण के जरिए इस बम को बनाया जाता है। थर्माइट में एक चिंगारी भी बड़ी आग लगा सकती है। कुछ ही सेकंड में इस कैमिकल का तापमान 2400 सेल्सियस पहुंच जाता है। ये इतना गर्म होता है कि स्टील और कंक्रीट जला कर उसमें छेद कर सकता है। वहीं अगर जलता हुआ थर्माइट किसी व्यक्ति पर गिर जाए तो यह उसके शरीर की ऊपरी परत को भेदता हुआ हड्डियों तक पहुंच जाएगा।
दूसरे विश्वयुद्ध में हुआ था इस्तेमाल : ये हथियार इतना खतरनाक है कि ह्यूमन राइट्स वाच ने इसे लेकर पहले भी चेतावनी दी है। इस बम के जरिए भले ही तुरंत मौत न हो लेकिन ये स्किन को जला सकता है। इसके साथ ही श्वास से संबंधित दिक्कतें भी आ सकती हैं। बम बेहद खतरनाक हैं, इस कारण इन्हें युद्ध क्षेत्र में भी नहीं रखा जाता है। इस खतरनाक हथियार का इस्तेमाल इससे पहले दूसरे विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों और हिटलर द्वारा फरवरी 1945 में किया गया था, जिसमें करीब 25,000 लोग मारे गए थे।

Related posts

धारा 370 के फैसले का जिक्र क्या बोले पाक पीएम , पाकिस्तान में बिगड़े हालात के बीच शहबाज शरीफ ने छेड़ा कश्मीर का राग

Pradesh Samwad Team

सावधान! 10 राज्यों में बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा- 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट तो बढ़ा दें सख्‍ती

Pradesh Samwad Team

मार्कोस जूनियर फिलीपींस के नये राष्ट्रपति होंगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment