Pradesh Samwad
देश विदेश

राष्ट्रपति जेलेंस्की की ब्रिटेन से अपील, हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस के हमले के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘आतंकवादी देश’ के रूप में घोषित करने के साथ और अधिक सख्त प्रतिबंधों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं। यूक्रेन के 44 वर्षीय नेता जेलेंस्की ने वीडियोलिंक के माध्यम से निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को संबोधित करते हुए ‘ऐतिहासिक’ भाषण दिया।
जेलेंस्की का सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया। जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम पश्चिमी देशों की सहायता के लिए आपकी मदद चाहते हैं। हम इस मदद के लिए आभारी हैं और बोरिस, मैं आपका आभारी हूं।’
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘कृपया इस देश (रूस) के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ाएं और कृपया इस देश को एक आतंकवादी देश घोषित करें। कृपया सुनिश्चित करें कि हमारे यूक्रेन का आसमान सुरक्षित रहे।’
जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश रूस के आक्रमण के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ता रहेगा। जेलेंस्की ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि ‘हम हार नहीं मानेंगे और हारेंगे भी नहीं।’

Related posts

बॉलीवुड गानों से इंटरनेट पर धूम मचाने वाले तंजानिया के किली पॉल पर चाकू से हमला, डंडों से पीटा गया

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन ने Facebook पर 6.94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया, जानें क्या है मामला

Pradesh Samwad Team

अगर Aadhaar Card के साथ किया ये काम तो हो जाएगी जेल, लग सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना भी!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment