Pradesh Samwad
देश विदेश

बॉलीवुड गानों से इंटरनेट पर धूम मचाने वाले तंजानिया के किली पॉल पर चाकू से हमला, डंडों से पीटा गया

तंजानिया के किली पॉल (Kili Paul) इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय हैं। बॉलीवुड गानों पर वह भारतीय गानों के बोल गुनगुनाते हुए (लिप-सिंकिंग) वीडियो बनाते हैं, जिसे खासा पसंद किया जाता है। भारत में उनके वीडियो देखनों वालों की तादाद लाखों में है। किली एक बार फिर चर्चा में है पर इस बार वजह अच्छी नहीं है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार किली पॉल पर पांच अज्ञात लोगों ने चाकू और डंडों से हमला किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी किली पॉल ने खुद पर हमले के बाद का अपडेट शेयर किया। इसमें बताया गया कि हमले में उन्हें चोट लगी है और पांच टांके लगाए गए हैं।
शेयर की गई एक तस्वीर में किली पॉल स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘कुछ लोग मुझे गिराना चाहते हैं लेकिन भगवान हमेशा मुझे ऊपर की ओर उठाएगा। मेरे लिए प्रार्थना कीजिए।’ इसके साथ ही एक और स्टेटस में लिखा है, ‘मुझ पर 5 लोगों ने हमला किया। खुद का बचाव करने के दौरान मेरे दाहिने हाथ के पैर के अंगूठे में चाकू से चोट लग गई और मुझे 5 टांके लगे। मुझे लाठियों और डंडों से पीटा गया, लेकिन भगवान का शुक्र है, मैं दो लोगों को पीटकर अपना बचाव करने में कामयाब रहा। वे भाग गए लेकिन मैं पहले ही घायल हो चुका था। मेरे लिए प्रार्थना करें।’
बता दें कि फरवरी में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग की ओर से भी किली पॉल को सम्मानित किया गया था। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने उस समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जब किली पॉल तंजानिया में भारतीय उच्चायोग के ऑफिस में पहुंचे थे। फिल्म ‘शेरशाह’ के गीत ‘रातां लंबिया’ के बोल गुनगुनाते हुए पॉल का एक वीडियो पिछले साल सुर्खियों में था। इस वीडियो में वह अपनी बहन नीना पॉल के साथ नजर आए। उसके बाद से ही पॉल इंस्टाग्राम पर खासे लोकप्रिय हो गए और इस सोशल मीडिया मंच पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। आयुष्मान खुराना, गुल पनाग और ऋचा चड्ढा सहित कई लोकप्रिय भारतीय फिल्मी हस्तियों का नाम उनके प्रशंसकों की सूची में शुमार है।

Related posts

4 आम लोगों को अतंरिक्ष में भेजा… एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने रच दिया इतिहास

Pradesh Samwad Team

कोरियाई नौजवानों को नहीं भा रहा कुत्तों का मांस, फिर भी हर साल मारे जा रहे 15 लाख कुत्ते

Pradesh Samwad Team

जापान में Moderna COVID-10 वैक्सीन की शीशी से निकले काले-गुलाबी पार्टिकल, रुका वैक्सिनेशन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment