Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

राखी पर शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों को दिया गिफ्ट, कॉलेज में दाखिले के साथ ही मिलेंगे 20 हजार रुपये

एमपी में शासकीय (MP Government News) कार्यक्रम से पहले बेटियों की पूजा होती है। रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों से राखी बंधवाई (Rakhi Gift To Daughters) है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की बेटियों और बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत में परिवार व्यवस्था दुनिया के लिए आश्चर्य है और हमारे लिए गर्व का विषय है। लेकिन, परिवार को भी संभालने और सहेजने का काम हमारी बहनें ही करती हैं।
सीएम ने कहा कि बेटियों के लिए एक नहीं अनेकों योजनाएं बनाई है। आज भी किसी भी शासकीय कार्यक्रम का प्रारंभ मैं बेटियों की पूजन करके करता हूं। यहां प्रतीक है इस बात का बेटियों का सम्मान और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। बेटी पैदा हो तो, लाडली लक्ष्मी योजना। हमने लाडली लक्ष्मी में तय किया है कि बेटियां अगर कॉलेज में प्रवेश करेंगी, तो उन्हें एकमुश्त ₹20000 की राशि दी जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं लाडली लक्ष्मी बेटियों को आश्वस्त करता हूं कि उनकी उच्च शिक्षा का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा, उसके लिए आवश्यक आर्थिक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
हर महीने एक लाख युवाओं को रोजगार, महिला के नाम प्रापर्टी पर एक फीसदी स्टाम्प ड्यूटी, 15 अगस्त पर सीएम शिवराज की बड़ी बातें
उन्होंने कहा कि हमने राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश में फैसला किया कि स्थानीय निकायों के चुनाव में 50 पर्सेंट सीटें बहन और बेटियों के लिए आरक्षित रहेंगी। उसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में हमारी बहनें और बेटियां पंच, सरपंच, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद बनीं हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरी में, पुलिस की भर्ती में भी, इसका विरोध हुआ, लेकिन हमने जिद करके 30% रिजर्वेशन बेटियों को दिया।
एमपी सीएम ने कहा कि शिक्षक जैसी नौकरियों में 50% आरक्षण बेटियों को देने का काम किया है। यह आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। सीएम ने कहा कि मैं एक अपील और करना चाहता हूं कि सुरक्षा कोविड से यह बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए मेरी प्रिय बहनों, भाई को राखी बांधने जाओ तो उससे पूछ लेना कि उसने वैक्सीन लगवाई या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर टीका ना लगा हो, तो वचन ले लेना कि भैया तुम भी टीका लगवाओ और पूरे परिवार को भी टीका लगवाओ।
सीएम ने बहनों और बेटियों से अपील की है कि हां, मेरी बहना, तुमने अगर अब तक टीका न लगवाया हो, अगर अब तक वैक्सीन न लगवाई हो तो, तुरंत टीका लगवाना। 25 और 26 अगस्त को हम व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 को पहले और दूसरे डोज दोनों लगेंगे, 26 को केवल दूसरा डोज लगाया जाएगा।

Related posts

Parier sur les Play‑offs NBA : Guide débutant pour maximiser vos gains dans les casinos en ligne

Guida definitiva ai tavoli VIP Live dei casinò moderni: come ottenere bonus esclusivi e vantaggi da high‑roller

Combien De Pari Servit CrazyWin Casino De Jeux De Hasard Go God Of Casino App Bundesrepublik Deutschland Enjoy the Game

Leave a Comment