Pradesh Samwad
देश विदेश

तालिबानियों ने नहीं लगाया मास्क, अरबपति एलन मस्क ने लिए मजे, ट्विटर पर हंगामा

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल पर कब्‍जा करने वाले तालिबानी आतंकियों के कोरोना काल में भी मास्‍क नहीं पहनने पर दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल एलन मस्‍क ने जमकर मौज लिए हैं। मस्‍क ने लोगों से पूछा कि क्‍या तालिबानियों को डेल्‍टा वेरिएंट के बारे में पता भी है या नहीं? मस्‍क का यह ट्वीट वायरल हो गया है। हजारों की तादाद में लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है।
एलन मस्‍क के ट्वीट पर अब कॉमेंट की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने जहां मस्‍क के बयान की तारीफ की है, वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्‍होंने टेस्‍ला के सीईओ पर पलटवार भी किया है। उन्‍होंने कहा कि यह एक मजाक है और इसे गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जाना चाहिए। इससे पहले भी मस्‍क अपने कोरोना वायरस को लेकर विचारों की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। मार्च 2020 में जब कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी, उस समय मस्‍क ने कोविड-19 को मूर्खता करार दिया था।
मस्‍क के ट्वीट पर मचा बवाल : नवंबर 2020 में एलन मस्‍क कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद जब उन्‍होंने दिनभर में 4 बार टेस्‍ट कराया तो वह दो बार पॉजिटिव और दो निगेटिव आए थे। तालिबान को लेकर मस्‍क के इस ट्वीट पर तालिबान समर्थक एक यूजर ने लिखा, ‘हमें मास्‍क की जरूरत नहीं है और हमारे ऊपर अल्‍लाह का हाथ है। महान अफगानिस्‍तान अब पश्चिमी देशों से की गुलामी से मुक्‍त हो गया है।’
वहीं कुछ अन्‍य लोगों ने अमेरिका की तस्‍वीर को ट्वीट किया जिसमें लोग बिना मास्‍क के ही नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने अफगानिस्‍तान युद्ध की व्‍यवहारिकता को लेकर सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका ने अरबों डॉलर अफगानिस्‍तान में लुटा दिया, अगर यही पैसा अपने देश में लगाया तो पूरी स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाया जा सकता था। मस्‍क ने जिस तस्‍वीर पोस्‍ट किया है, वह राष्‍ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय की बताई जा रही है।

Related posts

किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान तहत यात्रा करते 871 यात्री पकड़ कर, रूपये 429340 का जुर्माना

Pradesh Samwad Team

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल का निधन, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Pradesh Samwad Team

आखिर क्यों टेस्ला के 6 अरब डॉलर के शेयर बेचने की बात कर रहे हैं एलन मस्क, वजह दिलचस्प है!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment