Pradesh Samwad
मनोरंजन

यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में ‘जेम्स बॉन्ड’ ऐक्टर डैनियल क्रेग मानद कमांडर नियुक्त


जेम्स बॉन्ड ऐक्टर डैनियल क्रेग (Daniel Craig) को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया है। जेम्स बॉन्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर डैनियल क्रेग की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह नेवी की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।
हॉलिवुड ऐक्टर डैनियल क्रेग (Daniel Craig) की ‘जेम्स बॉन्ड सीरीज’ की अगली फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ (No Time To Die) 30 सितंबर 2021 को रिलीज होने जा रही है। इसी बीच डैनियल क्रेग को एक बड़ा सम्मान मिली है। दरअसल, ऐक्टर को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में मानद कमांडर नियुक्त किया गया है।
जेम्स बॉन्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर डैनियल क्रेग की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह नेवी की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है, ‘डेनियल क्रेग को रॉयल नेवी में मानद कमांडर बनाया गया है। कमांडर क्रेग का कहना है कि मैं वरिष्ठ सेवा में मानद कमांडर के पद पर नियुक्त होकर विशेषाधिकार प्राप्त और काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’
दुनियाभर में मशहूर ‘जेम्स बॉन्ड सीरीज’ की फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ में आखिरी बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में डैनियल क्रेग नजर आने वाले हैं। हाल में डैनियल क्रेग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह फिल्म के सेट पर अपनी फेयरवेल स्पीच देते हुए भावुक हो जाते हैं।
फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ में ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके ऐक्टर रामी मालेक विलन के किरदार में नजर आएंगे। डैनियल क्रेग सबसे पहले फिल्म ‘कैसिनो रॉयाल’ में जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘क्वॉन्टम ऑफ सॉलेस’, ‘स्काईफाल’ और ‘स्पेक्टर’ में काम किया है।

Related posts

आर्यन खान के इंतजार में जगमगाया ‘मन्‍नत’, मां गौरी खान ने दिवाली से पहले सजाया पूरा घर

Pradesh Samwad Team

21 साल बाद भारत की हरनाज संधू सिर सजा ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज

Pradesh Samwad Team

मुझे अफसोस है कि मैं तापसी के साथ काम नहीं कर पाया : चिरंजीवी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment