Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन और प्रज्ञा का चयन एशियन चैंपियनशिप में
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान.यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सेन और प्रज्ञा सिंह का चयन एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप के ईपी इवेन्ट में हुआ है। एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन 24 फरवरी से 3 मार्च तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने जा रहा है। 12 सदस्यीय भारतीय दल में अकादमी के दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं भी दी।
म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह हाल ही में सीनियर ग्रांप्री-2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही है। यह प्रतियोगिता कतर में खेली गई थी। किसान की बेटी प्रज्ञा सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 11 पदक जीत चुकी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 6 पदक जीत चुके आर्यन थाईलैंड अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों ही खिलाड़ी विगत वर्षों से फेंसिंग अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक श्री भूपेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

Related posts

वाणी जैन मध्यप्रदेश तैराकी टीम में चयनित तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बधाई दी ।

Pradesh Samwad Team

कोहली का खिताब जीतने का सपना टूटा, बोले- जब तक IPL खेल रहा हूं, RCB के लिए ही खेलूंगा

Pradesh Samwad Team

21 वी अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी चेम्पियन फेथ क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया रोमांचक मुकाबले में फेथ क्रिकेट अकादमी को हराकर मयंक क्रिकेट अकादमी बनी चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment