Pradesh Samwad
मनोरंजन

मुझे उम्मीद नहीं थी की मेरी पहली फिल्म को इतना प्यार मिलेगा : अहान शेट्टी


‘तड़प’ अभिनेता अहान शेट्टी को अपनी पहली फिल्म के लिए इतना प्यार और प्रशंसा मिलना अविश्वसनीय लगा रहा है। अहान ने उस समय को याद किया जब उन्हें फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए फोन किया था।
उन्होंने कहा कि आम तौर पर मैं पूरी तरह से अभिभूत था, मैंने अपनी पहली फिल्म के लिए इतने प्यार और प्रशंसा की उम्मीद नहीं की थी। मुझे याद है जिस दिन ट्रेलर रिलीज हुआ था, राकेश रोशन सर ने सबसे पहले मुझे फोन करके बधाई दी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा भविष्य उज्‍जवल है और वह मेरी फिल्म देखने के लिए उत्सुक है।
‘तड़प’ में तारा सुतारिया, कुमुद मिश्रा और सौरभ शुक्ला भी हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो प्यार से निराश हो जाता है, और हिंसक बन जाता है।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘तड़प’ साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी से होगा।

Related posts

The Kashmir Files के लिए आर. माधवन ने कही दिल की बात

Pradesh Samwad Team

रकुलप्रीत सिंह ने कहा- किसी अफवाह से फर्क नहीं पड़ता

Pradesh Samwad Team

नेहा धूपिया ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म के लिए डबिंग करने का एक्सपीरियंस, बोलीं- सांस फूलने, पीठ दर्द और डकार के बीच…

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment