Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मीना समाज सेवा संगठन 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, लिया सेवा का संकल्प

भोपाल। जैसे हमारे संगठन में सेवा शब्द जुड़ा हुआ है, ठीक वैसे ही हमें सेवा कार्य करना है। साथ ही हमें मंंच, माला, माइक और फोटो के मोह से निकलकर निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने हैं। यह बात शुक्रवार को राजधानी के राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित  मप्र मीना समाज सेवा संगठन के 42वे स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक लालाराम मीणा ने कहे। उन्होंने बताया कि कैसे संगठन की स्थापना हुई और कैसे व किन्होंने इसे आगे बढ़ाया। इस मौके पर भोपाल संभाग के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही नए पदाधिकारियों की निुयक्ति भी की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्रियों को अलग-अलग संभाग की जिम्मेदारी दी गई और बताया कि इन संभाग में मीनेष जयंती का एक बड़ा कार्यक्रम भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। साथ ही एक नया कार्यक्रम दिया गया कि अब एक जिला दूसरे जिले में हर महीने सामाजिक मिलन का कार्यक्रम करेगा। कार्यक्रम में 300 से अधिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Pradesh Samwad Team

कोर्ट के सामने मुख्तार अंसारी ने जताई जेल में हत्या की आशंका, ‘मारने के लिए दिए गए 5 करोड़ रुपये’

Pradesh Samwad Team

शादी बिना पैदा बच्चे के पिता का नाम बताना जरूरी है क्या? हाई कोर्ट ने पूछा सवाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment