38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

गृह मंत्री की ‘बहन’ ने कहा- MP में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली हालत लेकिन अफसर आटे में नमक बराबर ही लें रिश्वत


दमोह मध्यप्रदेश में पथरिया की दबंग विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में हैं। अक्सर अधिकारियों को डांट-फटकार लगाती नजर आने वाली रामबाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अफसरों को रिश्वत लेने के तरीके बताती नजर आ रही हैं। अपनी आदत के मुताबिक वे अधिकारियों को डांटने से भी बाज नहीं आईं। गांव वालों ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप लगाए तो विधायक ने उन्हें जमकर फटकार भी लगाई।रामबाई प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को राखी बांधती हैं और खुद को उनकी बहन मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एमपी में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली हालत है। इसलिए 500-1000 रुपये की रिश्वत चल जाएगी, लेकिन ज्यादा नहीं।वायरल वीडियो में रामबाई सचिव और कोजगार सहायक को यह बताती हुई नजर आ रही हैं कि उन्हें कितनी और कैसे रिश्वत लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आटे में नमक के बराबर भ्रष्टाचार चल जाएगा। इसके लिए हम भी मना नहीं कर रहे। काम के नाम पर हजार 500 रुपए लिए जा सकते हैं, लेकिन मोटी रकम लेना जायज नहीं है। पंचायत सचिव रोजगार सहायक से उन्होंने कहा कि सामने वाले से थाली ही छीन लोगे तो कैसे काम चलेगा।

Related posts

Assistance 24 h/24 et 7 j/7 dans les casinos en ligne : comment l’IA et les agents humains transforment les bonus pour les joueurs débutants

थाना मंगलवारा पुलिस को मिली बढी सफलता12 घण्टे में मासूम को खोज निकला 2 साल

Pradesh Samwad Team

राज्य के 3,000 से ज्यादा गांवों के सभी घरों में नलजल सुविधा दी गई : मप्र सरकार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment