Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के मठ-मंदिरों, ज्योतिर्लिंगों में दिव्य काशी-भव्य काशी के कार्यक्रमों का आयोजन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास के कार्यों का लोकार्पण करने के दिन मध्यप्रदेश के मठ-मंदिरों एवं दोनों ज्योतिर्लिंगों में 13 दिसंबर को ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ संबंधी कार्यक्रम होंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि 13 दिसंबर को मोदी जी काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण देश के 51,000 स्थानों पर बड़े पर्दे पर होगा। उन्होंने कहा कि पुरातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले इस आयोजन का संपूर्ण भारत साक्षी बनेगा और पार्टी दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम के रूप में इसे देश भर में मनाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के सभी 57 संगठनात्मक जिलों एवं 1,070 मंडलों में भी कार्यक्रम होंगे। प्रदेश में स्थित दोनों ज्योतिर्लिंगों (महाकालेश्वर उज्जैन एवं ओंकारेश्वर) एवं प्रमुख शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य मठ-मंदिरों में यह कार्यक्रम होंगे, जिसकी व्यापक तैयारियां पार्टी ने की है।’’
पाराशर ने बताया कि इसमें सभी धर्माचार्य, सासंद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे और इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण होगा।

Related posts

Résolutions de Nouvel An : comment les promotions et jackpots en ligne transforment vos bonnes résolutions en gains réels tout en gardant le contrôle de votre bankroll et votre plaisir de jeu

Experten‑Strategien für Tischspiele im BillionaireSpin Casino

Social Gaming nel Mobile: Come le Piattaforme di Casinò Stanno Creando Comunità Estive

Leave a Comment