Pradesh Samwad
खेल

महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

इंदौर में होलकर स्टेडियम में खेली जा रही महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल ‘अ’ के जबलपुर सम्भाग विरुद्ध रीवा संभाग के मध्य खेले जा रहे मैच में पहले दिन प्रातः ‌7:00 बजे प्रारंभ हुए मैच में दूसरे दिन 04 पर 288 रनो से आगे खेलते हुए जबलपुर सम्भाग ने सभी विकेट गंवा कर 149.2 ओवरो में पहली पारी में कप्तान अर्जुन पटेल की शानदार शतकीय बल्लेबाजी की बदौलत 449 रन बनाए, अर्जुन पटेल ने 233 गेंदों में 14 चौकों सहित 114 रनों की पारी खेली। अर्पित गौड‌ 81, आनंद बैस 57, राहुल शर्मा 40, वंदित जोशी 37, कमल त्रिपाठी 34, जफरूदीन अनवर ने 28 रनों की पारियां खेली। रीवा संभाग से अभिषेक मिश्रा व रोहित गुप्ता ने 3-3 तथा गौरव पटेल ने 02 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रीवा संभाग ने 03 विकेट पर 96 रन बनाए एस. कुमार 37, ज़फ़र अली 14, ए.यादव 18* तथा जी. पटेल ,14* रन। जबलपुर सम्भाग से चंद्रकांत साकोरे, पारूष मंडल और मृदूल यादव ने 1-1 विकेट लिया।मैच के अम्पायरस आर. सातवासकर तथा एन.तिवारी,‌ स्कोरर दत्ता वराट, चयनकर्ता सुनील लाहोरे है।

Related posts

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता आई पी सी सीनियर्स और रेलवे मास्टर्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज। *आज खेला जाएगा फेथ क्रिकेट क्लब और बी एम सी सी के बीच खिताबी मुकाबला

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
टैगोर टी-10 दिन के पहले मैच में सेपियंस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम हरियाणा के अंकुश नागर, दूसरे मैच में आरएनटीयू भोपाल इलेवेन के सागर शुक्ला और तीसरे मैच में एसपीएल क्रिकेट क्लब गुरुग्राम हरियाणा के लक्ष्य कुंद्रा बने मैन ऑफ द मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment