Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मप्र : भोपाल में वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम यहां वेब-सीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही फेंक दी।
पथराव में इस वेब सीरीज दल की दो बसों की शीशे भी टूट गए। बजरंग दल ने आगे इस वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी भी दी है।
भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने ‘भाषा’ को बताया कि अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही है , उसी दौरान इसके नाम को लेकर बजरंग दल ने रविवार शाम वहां जाकर आपत्ति की और प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल का कहना है कि इस वेब सीरीज का नाम हिन्दू धर्म के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि इसमें वे अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं।
थोटा ने बताया कि प्रदर्शन करे लोगों ने प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और वहां पथराव भी किया।
उन्होंने कहा कि इस पथराव में वहां पार्किंग में खड़ी दो बसों के कांच टूट गये। हालांकि, इस पथराव में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
थोटा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के खिलाफ नारेबाजी भी की और उन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। बॉबी देओल वेब-सीरीज आश्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक सुशील सुढेले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ हमारे संगठन के कार्यकर्ता भोपाल में वेब-सीरीज आश्रम की शूटिंग नहीं होने देंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वेव-सीरीज आश्रम-3 नाम को लेकर हमको आपत्ति है, क्योंकि झा जिस तरीके से इसमें अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं, इस प्रकार की आश्रम में व्यवस्थाए नहीं होती हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘झा ने गुरुओं द्वारा महिलाओं के शोषण को दिखाकर पहले के सीजनों में हिंदू आश्रम में व्यवस्थाओं को गलत तरीके से चित्रित किया था। इस वेब सीरीज में जो दिखाया गया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।’’
सुढेले ने सवाल करते हुए कहा कि क्या झा अन्य धर्मों पर इस तरह की वेब सीरीज बनाने की हिम्मत कर सकते हैं?
उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रकाश झा के चेहरे को कालिख पोत दी है और बॉबी देओल की भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। बॉबी देओल को अपने बड़े भाई सनी देओल (बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद) से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने देशभक्ति फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं।’’
निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Related posts

Black Friday Live Casino Madness – la scienza dei bonus più grandi dell’anno

सीएम शिवराज की तारीफ की लेकिन शराबबंदी पर मांग लिया जवाब, द कश्मीर फाइल्स पर पार्टी से अलग स्टैंड

Pradesh Samwad Team

Les bonus sans dépôt de demain : l’essor des jackpots gratuits sur les plateformes de jeu les plus innovantes

Leave a Comment